Begin typing your search...

पाकिस्तानियों को रास नहीं आ रहा सूर्यवंशी का 'वैभव'! अब एक एक्सपर्ट ने कहा- बल्ले में लगी है AI Chip, वीडियो वायरल

पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट Nauman Niaz ने Vaibhav Sooryavanshi पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि सूर्यवंशी के बैट में AI चिप लगा हुआ है.

Pakistani Cricket Expert Dr Nauman Niaz on Vaibhav Sooryavanshi
X
वैभव सूर्यवंशी पर पाकिस्तानी एक्सपर्ट का चौंकाने वाला बयान
( Image Source:  x.com/sarkarstix/ipl )

8 मैच, 32 छक्के और 357 रन... ये आंकड़े हैं IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के... वैभव ने जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस जैसे दिग्गज गेंदबाजों की पहली गेंद पर छक्का लगाकर दुनिया के क्रिकेट पंडितों को हैरान कर दिया. 'पहला वाला मिला तो पहला ही उड़ा दूंगा' के फॉर्मूले पर चलने वाले सूर्यवंशी का यह 'वैभव' पाकिस्तानियों को हजम नहीं हो रहा है. यही वजह है कि वे ऐसा बयान दे रहे हैं, जिसे सुनकर कोई भी बना हंसे नहीं रह पाता है.

पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट Nauman Niaz ने वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए बेहद चौंकाने वाला आरोप लगाया है. नियाज़ ने एक शो में दावा किया कि सूर्यवंशी के बल्ले में 'AI चिप' हो सकती है, जो उन्हें अतिरिक्त पावर देती है. उन्होंने कहा कि जैसे डोप टेस्ट होता है, वैसे ही उनके बल्ले की भी जांच होनी चाहिए. हालांकि यह बयान ज्यादा अटकलों और सनसनीखेज टिप्पणी के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि इसके समर्थन में कोई सबूत सामने नहीं आया है.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 37 गेंद में जड़ा शतक

दूसरी तरफ, महज 15 साल की उम्र में Vaibhav Sooryavanshi लगातार रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में शतक जड़कर अपनी क्लास साबित की. इससे पहले वह 26 गेंदों में 78 रन बनाकर IPL का सबसे तेज शतक लगाने के करीब पहुंच गए थे. सीजन में कुछ उतार-चढ़ाव ( 0, 8 और 46 जैसे स्कोर) के बावजूद सूर्यवंशी ने वापसी करते हुए धमाकेदार सेंचुरी लगाई और आलोचकों को जवाब दिया.

ऑरेंज कैप की रेस में बड़े नामों को टक्कर दे रहे सूर्यवंशी

ऑरेंज कैप की रेस में भी सूर्यवंशी बड़े नामों को टक्कर दे रहे हैं. 8 मैचों में 357 रन के साथ वह दूसरे स्थान पर हैं, जबकि Virat Kohli, शुभमन गिल, ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे दिग्गज उनके पीछे हैं. फिलहाल, अभिषेक शर्मा 8 मैचों में 380 रन के साथ पहले नंबर पर है.

सिर्फ IPL ही नहीं, सूर्यवंशी ने अंडर-19 स्तर पर भी इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में शतक जड़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई. अब उनकी फॉर्म को देखते हुए भारतीय सीनियर टीम में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है. अगर यही प्रदर्शन जारी रहा, तो जल्द ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भी धमाल मचा सकते हैं.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख