Begin typing your search...

Sunil Narine को बहन ने बोला 'भैया' तो Rinku Singh ने कहा- ब्रदर बोलो, वीडियो वायरल; Priya Saroj भी छाईं

रिंकू सिंह की शानदार बल्लेबाजी और फील्डिंग के दम पर KKR ने रोमांचक मुकाबले में LSG को सुपर ओवर में हरा दिया. इस मैच के बाद रिंकू सिंह, सुनील नरेन और प्रिया सरोज का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. एक वीडियो में रिंकू की बहन ने नरेन को भैया कहा, जिस पर रिंकू ने कहा- ब्रदर बोलो.

priya saroj sunil narine rinku singh viral video
X

प्रिया सरोज, रिंकू सिंह और सुनील नरेन का वीडियो वायरल

( Image Source:  x.com/KKRiders )

रिंकू सिंह, रिंकू सिंह और सिर्फ रिंकू सिंह... लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 26 अप्रैल को हुए मैच में हर तरफ बस रिंकू सिंह का ही नाम गूंज रहा था... आखिर गूंजे भी क्या न... चाहे बैटिंग हो, कैच हो या फिर सुपर ओवर में विनिंग शॉट हो, रिंकू सिंह हर जगह छाए रहे. उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि बड़े मैच के खिलाड़ी किसे कहते हैं. उनकी शानदार परफॉर्मेंस ही थी, जिसकी बदौलत KKR ने LSG को सुपर ओवर में हरा दिया. हालांकि, मैच के बाद एक दिलचस्प और मजेदार पल भी देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं.

दरअसल, रिंकू सिंह की बहन ने वीडियो कॉल पर केकेआर के स्पिनर Sunil Narine को 'Hello bhaiya' कहा, जिस पर रिंकू ने तुरंत सुधार करते हुए कहा- भैया नहीं, ब्रदर बोलो. उन्हें हिंदी समझ में नहीं आती.


रिंकू सिंह की बहन ने क्या कहा?

रिंकू के कहने के बावजूद उनकी बहन ने हिंदी में ही नरेन की तारीफ की और कहा- भैया बहुत अच्छी बॉलिंग करी आपने. रिंकू ने इसका अंग्रेजी में ट्रांसलेशन किया- Very Good Bowling. जिस पर नरेन ने मुस्कुराते हुए 'Thank You Very Much' कहा. यह हल्का-फुल्का पल तेजी से वायरल हो गया.



प्रिया सरोज का वीडियो वायरल

रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी और मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज भी स्टेडियम में मौजूद थी. उन्होंने खुलकर केकेआर और रिंकू सिंह का सपोर्ट किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.



मैच के दौरान प्रिया सरोज को केकेआर के झंडे के साथ रिंकू का सपोर्ट करते हुए देखा गया. मैच के बाद रिंकू ने प्रिया को गले भी लगाया. यह पल अब काफी वायरल हो रहा है.


रिंकू सिंह ने कितने रन बनाए?

मैच की बात करें तो एक समय KKR ने 93 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन यहां से रिंकू सिंह ने 51 गेंदों में नाबाद 83 रन ठोककर टीम को 155/7 तक पहुंचाया. जवाब में LSG ने भी बराबरी कर ली और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया.




सुपर ओवर में छाए सुनील नरेन

सुपर ओवर में सुनील नरेन ने कमाल कर दिया. उन्होंने सिर्फ 1 रन देकर दो बड़े विकेट- Nicholas Pooran और Aiden Markram के विकेट झटके और LSG को इतिहास के सबसे कम सुपर ओवर स्कोर पर रोक दिया. इसके बाद KKR ने पहली ही गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया, जहां रिंकू सिंह ने विजयी रन बनाकर मैच खत्म किया.


रिंकू का प्रदर्शन सिर्फ बल्लेबाजी तक सीमित नहीं रहा, उन्होंने फील्डिंग में भी चार कैच पकड़े और पूरे मैच में सक्रिय रहे. इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. कुल मिलाकर, यह मुकाबला आईपीएल 2026 के सबसे यादगार मैचों में शामिल हो गया, जहां दबाव, ड्रामा और मनोरंजन सब कुछ देखने को मिला.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख