Begin typing your search...

महिला बॉस Lorna Hajdini कौन? नशे की दवा खिलाकर गंदी बात से लेकर गुलाम बनाने तक, Chirayu Rana के आरोप में क्या-क्या?

Lorna Hajdini एक विदेशी फाइनेंस प्रोफेशनल हैं, जिनका नाम हाल ही में Chirayu Rana द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद चर्चा में आया है. राणा ने दावा किया है कि उनके साथ नशे की दवा देकर गलत हरकतें की गईं और मानसिक व शारीरिक रूप से शोषण किया गया. यहां तक कि उन्हें कंट्रोल करने और गुलाम जैसा व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए हैं.

महिला बॉस Lorna Hajdini कौन? नशे की दवा खिलाकर गंदी बात से लेकर गुलाम बनाने तक,  Chirayu Rana के आरोप में क्या-क्या?
X
( Image Source:  @pubity- X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी6 Mins Read

Updated on: 1 May 2026 6:26 PM IST

न्यूयॉर्क की चमचमाती इमारतों के बीच, जहां अरबों डॉलर के सौदे चुपचाप तय होते हैं… वहीं से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने वॉल स्ट्रीट की नींव तक हिला दी. Lorna Hajdini एक नाम, जो अब तक सिर्फ कॉर्पोरेट सफलता की पहचान था, अचानक एक ऐसे विवाद के केंद्र में आ गया है, जिसने सत्ता, संबंध और सच्चाई को लेकर कई असहज सवाल खड़े कर दिए हैं.

यह कहानी सिर्फ एक मुकदमे की नहीं है… यह उस दुनिया की परतें खोलती है जहां ताकत, करियर और निजी सीमाएं अक्सर एक-दूसरे में उलझ जाती हैं. एक पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया कि उसने जिस महिला बॉस के साथ काम किया, वही उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा डर बन गई. लेकिन कहानी का दूसरा पहलू भी उतना ही मजबूत है. जहां हर आरोप को सिरे से खारिज किया जा रहा है.

क्या है इस पूरे विवाद की शुरुआत?

मामला न्यूयॉर्क में दायर एक मुकदमे से शुरू होता है, जिसे ‘John Doe’ नाम से फाइल किया गया. बाद में सामने आया कि शिकायतकर्ता Chirayu Rana है. एक साउथ एशियन प्रोफेशनल, जिसने JPMorgan Chase की सीनियर एग्जीक्यूटिव लोरना हजदिनी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए. शिकायत में दावा किया गया कि हजदिनी ने उसे "sex slave" की तरह इस्तेमाल किया, जबरन संबंध बनाए और नस्लीय उत्पीड़न किया. यह आरोप सामने आते ही कॉर्पोरेट जगत में सनसनी फैल गई.

कौन हैं Chirayu Rana?

चिरायु राणा (Chirayu Rana), जो जेपी मॉर्गन (JPMorgan) मामले में शामिल एक भारतीय मूल के पूर्व कर्मचारी हैं, रिपोर्ट्स के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित हैं. इन्होंने पहले जिन्होंने पहले JPMorgan Chase में काम किया और उसके बाद निवेश फर्म Bregal Sagemount से जुड़ गए. वर्तमान में वह यहां 'प्रिंसिपल' के पद पर कार्यरत हैं और निवेश सेक्टर में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

उनका काम मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सेक्टर्स में निवेश से जुड़ा हुआ है. इन क्षेत्रों में वह कंपनियों के विकास, निवेश रणनीति और बड़े फाइनेंशियल फैसलों में योगदान देते हैं. शिक्षा की बात करें तो राणा ने Rutgers University से ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद उन्होंने फाइनेंस इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई.

अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़ी ग्लोबल फाइनेंशियल कंपनियों के साथ काम किया है, जिनमें Morgan Stanley, Credit Suisse, Houlihan Lokey, TCG Capital Markets और The Carlyle Group शामिल हैं. JPMorgan Chase में अपने कार्यकाल के दौरान राणा leveraged finance डिवीजन का हिस्सा थे, जहां बड़ी कॉर्पोरेट डील्स- जैसे मर्जर, अधिग्रहण और बायआउट पर काम किया जाता है. हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार वह सीनियर एग्जीक्यूटिव Lorna Hajdini को सीधे रिपोर्ट नहीं करते थे, बल्कि एक ही टीम स्ट्रक्चर के तहत अलग मैनेजमेंट लाइन में कार्यरत थे.

आरोप कितने गंभीर हैं?

मुकदमे में जो बातें कही गईं, वे किसी थ्रिलर फिल्म की कहानी जैसी लगती हैं. शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे Rohypnol और Viagra जैसी दवाओं के जरिए नशे में डाला गया और फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए. उसने यह भी दावा किया कि अगर वह इनकार करता, तो उसकी नौकरी, बोनस और करियर को खतरे में डालने की धमकी दी जाती थी. यानी, एक ऐसा दबाव जहां 'ना' कहना आसान नहीं था.

कौन हैं लोरना हजदिनी, जिन पर लगे ये आरोप?

Lorna Hajdini कोई आम नाम नहीं हैं. 37 साल की यह महिला पिछले 15 सालों से JPMorgan के साथ जुड़ी रही हैं और leveraged finance डिवीजन में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद तक पहुंची हैं. उनका काम बड़े-बड़े कॉर्पोरेट डील्स को फाइनल करना, हाई-वैल्यू फाइनेंसिंग स्ट्रक्चर तैयार करना और ऐसे सौदों को अंजाम देना है, जहां एक गलती करोड़ों डॉलर का नुकसान कर सकती है.

2011 में एक एनालिस्ट के तौर पर शुरू हुआ उनका सफर लगातार प्रमोशन के साथ आगे बढ़ता गया. 2018 में वाइस प्रेसिडेंट और 2021 में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनना, अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

क्या उनकी पढ़ाई और करियर भी उतने ही मजबूत हैं?

हजदिनी का अकादमिक रिकॉर्ड भी उतना ही दमदार है. उन्होंने New York University Stern School of Business से फाइनेंस और स्टैटिस्टिक्स में डिग्री हासिल की और बाद में Harvard Business School से अपनी पढ़ाई को और निखारा. JPMorgan से पहले उन्होंने Glazer Capital Management और Tudor Investment Corporation जैसी कंपनियों में काम सीखा. प्राइवेट इक्विटी, टेक्नोलॉजी और रिटेल सेक्टर में उनकी गहरी समझ ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया.

JPMorgan का क्या कहना है?

इस पूरे मामले में JPMorgan Chase का नाम भी घसीटा गया. लेकिन बैंक ने साफ कहा कि उसकी आंतरिक जांच में इन आरोपों में कोई ठोस आधार नहीं मिला. यानी, जहां एक तरफ गंभीर आरोप हैं… वहीं दूसरी तरफ कंपनी का कहना है कि सच्चाई कुछ और भी हो सकती है.

मुकदमे में क्या हैं विरोधाभास?

जैसे-जैसे मामला सामने आया, कुछ ऐसे तथ्य भी सामने आए जो कहानी को उलझा देते हैं. शिकायतकर्ता Chirayu Rana ने दावा किया कि हजदिनी उसके बोनस को कंट्रोल करती थीं, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि दोनों अलग-अलग मैनेजर्स को रिपोर्ट करते थे. इतना ही नहीं, यह भी सामने आया कि शिकायतकर्ता ने पहले कंपनी से मल्टी-मिलियन डॉलर सेटलमेंट की कोशिश की थी. ऐसे में सवाल उठता है. क्या यह मामला उतना सीधा है जितना दिख रहा है?

विवाद के बाद क्या बदला?

जैसे ही यह मामला सुर्खियों में आया, हजदिनी ने अपना LinkedIn प्रोफाइल डिलीट कर दिया. उनका Instagram अकाउंट भी अब पब्लिक नहीं है. सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं- कोई आरोपों को सही मान रहा है, तो कोई इसे साजिश बता रहा है.

अगला लेख