Nandni Sharma कौन हैं, जिन्हें Women's T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया में मिली जगह? देखें पूरा स्क्वाड
बीसीसीआई ने अगले महीने यानी जून में होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. टीम में पहली बार नंदनी शर्मा को शामिल किया गया है.
नंदिनी शर्मा
ICC Women’s T20 World Cup 2026 Team India Squad Announcement: बीसीसीआई ने अगले महीने यानी जून में होने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. टीम की की कमान एक बार फिर हरमनप्रीत कौर के हाथ में सौंपी गई है. स्मृति मंधाना उपकप्तान होंगी. वहीं, WPL में हैट्रिक लेने वाली नंदिनी शर्मा (Nandni Sharma) को भी पहली बार टीम में शामिल किया गया है.
बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप 14 जून से इंग्लैंड में होगा. इस टीम के साथ ही, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी भारतीय महिला टीम का एलान किया गया है.
भारतीय महिला टीम का स्क्वाड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरनी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव.
कौन हैं नंदिनी शर्मा?
नंदिनी शर्मा एक तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने डब्ल्यूपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें वर्ल्ड कप और उससे पहले होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेलते हुए नंदिनी ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ हैट्रिक ली और एक ही मैच में 5 विकेट चटकाए. वह घरेलू क्रिकेट में चंडीगढ़ टीम की ओर से खेलती हैं और 2025 में उसकी कप्तान भी रहीं.
नंदिनी का जन्म 20 सितंबर 2001 को चंडीगढ़ में हुआ. उन्हें WPL में दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये में साइन किया था. उनकी नेटवर्ट करीब 3 करोड़ बताी जा रही है.
भारतीय महिला टीम कब-किसके खिलाफ खेलेगी मैच?
- 14 जून- पाकिस्तान
- 17 जून- नीदरलैंड
- 21 जून- साउथ अफ्रीका
- 25 जून- बांग्लादेश
- 28 जून- ऑस्ट्रेलिया




