Begin typing your search...

Sasta-Mehanga: 5 स्टार होटल जैसा चाहिए किचन, ₹499 से कम में मिल रहे ये Kitchen Organizers

₹499 के अंदर मिलने वाले ये किचन ऑर्गेनाइजर्स छोटे किचन को भी बड़ा और साफ दिखाने में मदद करते हैं. कम कीमत में ज्यादा स्टोरेज और शानदार लुक पाने के लिए ये प्रोडक्ट्स बेस्ट हैं.

Sasta-Mehanga: 5 स्टार होटल जैसा चाहिए किचन, ₹499 से कम में मिल रहे ये Kitchen Organizers
X
( Image Source:  AI Created )

किचन छोटा हो या बड़ा, ऑर्गेनाइजर्स बहुत जरूरी होते हैं. अगर आपका किचन छोटा है तो भी आप उसे बहुत सुंदर और व्यवस्थित बना सकते हैं. किचन ऑर्गेनाइजर्स स्पेस को सही ढंग से इस्तेमाल करने में मदद करते हैं. ये छोटे किचन में भी ज्यादा जगह बना देते हैं. इनकी मदद से किचन की छोटी-छोटी चीजें जैसे बर्तन, मसाले, चम्मच, प्लेट आदि सही जगह पर व्यवस्थित रहती हैं. ऑर्गेनाइजर्स लगाने के बाद रोज-रोज किचन साफ करने की टेंशन कम हो जाती है. सामान इधर-उधर बिखेरने की जरूरत नहीं पड़ती और सब कुछ एक जगह मिल जाता है. इससे आपका समय बचता है और किचन हमेशा साफ-सुथरा और तरोताजा दिखता है. Amazon पर अवेलेबल हैं बेस्ट क्वालिटी के किचन ऑर्गेनाइजर्स- सिर्फ 499 रुपये के अंदर! ये सब बजट में आसानी से आने वाले ऑर्गेनाइजर्स हैं। आप आज ही घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं.

1. वॉल माउंटेड ऑर्गेनाइजर रैक

ये वॉल माउंटेड रैक आपके रोज के किचन काम को बहुत आसान बना देगा। पूरे दिन कल्टरी, स्पैटुला, चम्मच, कैंची, तौलिए आदि का इस्तेमाल होता रहता है। आप इन सभी चीजों को इस रैक पर आसानी से टांग सकते हैं। इसमें चम्मच रखने के लिए अलग जगह दी गई है और नाइफ होल्डर भी लगा हुआ है। ये एक परफेक्ट किचन ऑर्गेनाइजर है जो दीवार पर लग जाता है और फर्श या काउंटर की जगह नहीं लेता। अभी ये 69% ऑफ पर उपलब्ध है। इतना अच्छा मौका हाथ से न जाने दें.

2. प्लेट होल्डर स्टैंड

अगर आप अपनी प्लेट्स को व्यवस्थित रखना चाहती हैं या फिर सेरेमिक और अच्छी प्लेट्स हैं जिनके टूटने का डर लगा रहता है, तो ये प्लेट होल्डर स्टैंड आपके लिए बेस्ट है. बर्तन धोने के बाद आप प्लेट्स को आराम से इसमें लगा सकते हैं। प्लेटें न गिरेंगी, न टूटेंगी और अच्छी तरह सूख भी जाएंगी. किचन में जगह भी कम लगेगी और लुक भी बहुत नीट एंड क्लीन रहेगा.

3. 2 लेयर स्टेनलेस स्टील ऑर्गेनाइजर

ये किचन का बहुत यूजफुल सामान है. पूरी तरह स्टेनलेस स्टील से बना है, इसलिए बहुत मजबूत और टिकाऊ है. इसमें दो लेयर हैं, जिससे रोज इस्तेमाल होने वाले डिब्बे, जार आसानी से आ जाते हैं. आप इसे काउंटर के खाली हिस्से पर रख सकते हैं. इससे काफी जगह बचती है और किचन साफ-सुथरा रहता है.

4. 360 डिग्री रोटेटिंग स्पाइस होल्डर (प्लास्टिक)

ये 360 डिग्री घूमने वाला स्पाइस होल्डर किचन को बहुत सुंदर बनाता है. अगर आप अपने किचन को पिंटरेस्ट स्टाइल का लुक देना चाहती हैं तो ये जरूर खरीदें. इसमें छोटी कांच की बोतलें या मसालों के डिब्बे रख सकते हैं. घूमने की वजह से हर चीज आसानी से मिल जाती है. आप इसे किचन काउंटर पर रख सकते हैं या फिर डाइनिंग टेबल पर भी सजा सकते हैं. देखने में बहुत अट्रैक्टिव लगता है.

5. 2 लेयर मेटल ऑर्गेनाइजर

ये 2 लेयर वाला मेटल ऑर्गेनाइजर स्पेस बचाने में माहिर है. काउंटरटॉप पर खाली जगह पर रखकर आप ऑयल, मसाले, चाय-कॉफी के डिब्बे आदि रख सकते हैं. किचन के अलावा बाथरूम में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे किचन क्लीन और फ्रेश रहता है.

6. 4 टायर प्लास्टिक स्टोरेज ऑर्गेनाइजर

4 टायर वाला ये प्लास्टिक स्टोरेज ऑर्गेनाइजर किचन में काफी जगह बना देता है. आप इसमें रोज इस्तेमाल के डिब्बे, सब्जियां (आलू, प्याज आदि) आराम से रख सकते हैं। चीजें व्यवस्थित रहती हैं, जगह बचती है और किचन हमेशा साफ दिखता है.

7. स्टेनलेस स्टील टेबल टॉप स्पाइस रैक (2 पीस सेट)

स्टेनलेस स्टील से बना ये टेबल टॉप स्पाइस रैक बहुत अच्छा ऑर्गेनाइजर है. ये 2 के सेट में आता है. आप रोज इस्तेमाल होने वाले मसालों के डिब्बे आसानी से रख सकते हैं. ये जंग नहीं लगता (एंटी रस्ट) और अभी 64% ऑफ पर मिल रहा है. डिस्काउंटेड प्राइस में घर बैठे मंगवा लें.

8. चकला-बेलन-तवा ऑर्गेनाइजर

अब चकला, बेलन और तवा चूल्हे के नीचे नहीं, बल्कि खूबसूरत ऑर्गेनाइजर में रखें. स्टेनलेस स्टील का ये ऑर्गेनाइजर किचन का पूरा लुक बदल देगा. आप इसे फर्श पर या दीवार पर भी टांग सकते हैं. अभी ये सिर्फ 299 रुपये में Available है (40% ऑफ). बहुत ही उपयोगी और स्टाइलिश प्रोडक्ट है.

अगला लेख