Islamabad United को हराकर PSL 2026 के फाइनल में पहुंची Hyderabad Kingsmen, इमोशनल क्यों हो गए Marnus Labuschagne?
Hyderabad Kingsmen ने Islamabad United को 2 रन से हराकर PSL 2026 के फाइनल में जगह बना ली. इस दौरान कप्तान मार्नस लाबुशेन भावुक नजर आए. आखिरी ओवर में Hunain Shah की शानदार गेंदबाजी ने मैच पलट दिया.
PSL 2026 के फाइनल में पहुंचने पर इमोशनल हुए Marnus Labuschagne
PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) के Eliminator-2 में हैदराबाद किंग्समेन (Hyderabad Kingsmen) और इस्लामाबाद यूनाइटेड (Islamabad United) के बीच ऐसा मुकाबला हुआ, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. हैदराबाद की ओर से दिए गए 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामाबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे और उसके 3 विकेट बाकी थे. मैच पूरी तरह उनके हाथ में दिख रहा था, लेकिन यहां से कहानी पलट गई.
गेंदबाजी करने आए Hunain Shah ने कमाल की सटीक यॉर्कर डालीं और इस्लामाबाद के बल्लेबाजों को सिर्फ 3 रन ही बनाने दिए. इस तरह हैदराबाद ने सिर्फ 2 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली.
हैदराबाद की ओर से किसने कितने रन बनाए?
हैदराबाद की ओर से उस्मान खान ने 30 गेंद में नाबाद 61 रन बनाए. टीम के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने 39, सैम अयूब ने 38 और कुशल परेरा ने 37 रन बनाए, जिसकी बदौलत टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 186 रन का स्कोर खड़ा किया.
6 गेंद में 3 रन नहीं बना सकी इस्लामाबाद
इस्लामाबाद ने लक्ष्य का पीछा शानदार अंदाज में की. मार्क चैपमैन ने 26 गेंद में 43 रन और हैदर अली ने 16 गेंद में 31 रन बनाए. आखिरी 2 ओवर में मैच पूरी तरह इस्लामाबाद की ओर झुक गया. उसे 6 गेंद में 6 रन चाहिए थे, लेकिन हुनैन शाह की शानदार गेंदबाजी से आखिरी ओवर में सिर्फ 3 रन बने.
इमोशनल हुए मार्नस लाबुशेन
हैदराबाद के कप्तान Marnus Labuschagne इस जीत के बाद भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि हमने जो किया, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता… ये टीम अब अलग बन चुकी है.
Marnus Labuschagne का कैसा रहा PSL का सफर?
Marnus Labuschagne को PSL में Hyderabad Kingsmen के रूप में पहली बार किसी टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गई. हालांकि, यह सफर आसान नहीं रहा. टीम को शुरुआती चार मैचों में हार का सामना करना, जिसके बाद लाबुशेन को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि, इसके बाद हैदराबाद ने लगातार चार मैचों में जीत हासिल की. उन्हें फिर एलिमिनेटर में पहुंचने के लिए मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली रावलपिंडीज के खिलाफ 86 रन से जीत की जरूरत थी, लेकिन टीम को 108 रन से जीत मिली.
हैदराबाद किंग्समेन ने Eliminator 1 में Multan Sultans को 8 विकेट से हराया. वहीं, Eliminator-2 में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ 6 रन डिफेंड कर फाइनल में एंट्री की. यह PSL इतिहास की सबसे बड़ी 'कमबैक स्टोरी' में से एक मानी जा रही है. अब 3 मई को खिताब के लिए हैदराबाद की टीम बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जालमी से भिड़ेगी.
हैदराबाद किंग्समेन का स्कॉड
सैम अयूब, माज सदाकत, मार्नस लाबुशेन, उस्मान खान. कुशल परेरा, इरफान खान, शरजील खान, हसन खान, महीश तीक्षणा, हुनैन शाह, मोहम्मद अली, सैयद साद अली, रिली मेरेडिथ, हम्माद आजम, आकिफ जावेद, शयान जहांगीर, रिजवान महमूद, तैय्यब आरिफ, आसिफ महमूद, ग्लेन मैक्सवेल और अहमद हुसैन.




