PSL है कि Paisa Shortage League! बारिश में पोस्ट-मैच शो, 3 लोगों के बीच सिर्फ 2 छाता; आजम-ब्रैथवेट का वीडियो देख खूब हंसे लोग
PSL 2026 में कराची किंग्स की जीत के बाद आजम खान का इंटरव्यू बारिश में लिया गया. इस दौरान Carlos Brathwaite छाता लेकर खड़े नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
बारिश के बीच आजम खान के लिए छाता लिए खड़े नजर आए Carlos Brathwaite
Pakistan Super League 2026 जब से शुरू हुई है, तब से वह किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है. इस बार मैच से ज्यादा पोस्ट-मैच का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Karachi Kings और Rawalpindi के बीच मुकाबले के बाद बारिश ने पोस्ट-मैच इंटरव्यू को बीच में रोक दिया, जिसके बाद जो हुआ, उसे देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए.
कराची किंग्स की पांच विकेट की जीत के बाद बल्लेबाज Azam Khan को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 34 गेंदों में 74 रन की तेज पारी खेली और 198 रन के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई. पोस्ट-मैच इंटरव्यू के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद एंकर के पास तुरंत छाता पहुंचाया गया. वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर Carlos Brathwaite ने भी तुरंत छाता पकड़कर अजम खान को कवर किया.
यह मजेदार पल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फैंस ने इस पर कई मीम्स भी बनाए. एक यूजर ने इसे पैसा शॉर्टेज लीक कहा.
PSL 2026 में क्या पहले भी हुआ विवाद?
PSL 2026 की शुरुआत से ही कई विवाद सामने आ चुके हैं. इनमें शामिल हैं;
- विदेशी खिलाड़ियों का टूर्नामेंट से बाहर होना
- बॉल टैंपरिंग आरोप
- खराब आयोजन पर सवाल
इन विवादों में नाम जुड़े थे:
- Fakhar Zaman
- Shaheen Afridi
- Haris Rauf
इन घटनाओं के बाद PSL सोशल मीडिया पर ट्रोल और मीम का विषय बन गया है.
David Warner का भी वायरल हुआ अजीब पल
मैच में कराची के लिए David Warner ने 46 गेंदों में 50 रन बनाकर जीत की नींव रखी, लेकिन मैच के बाद उनका एक अजीब पल भी वायरल हो गया. वार्नर को अपने साथियों के साथ बातचीत करते देखा गया, जिसके बाद टीम डायरेक्टर Haider Azhar को बीच में आना पड़ा. सोशल मीडिया पर एक फैन ने इस घटना को लेकर सवाल पूछा, जिस पर वार्नर ने जवाब दिया. उन्होंने बताया कि वे हैदर अज़हर से विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से पहले हाथ मिलाने के लिए कह रहे थे. कुल मिलाकर, बारिश के बीच इंटरव्यू, छाता लेकर खड़े ब्रैथवेट और वार्नर का अजीब पल, इन सबने PSL 2026 को एक बार फिर सोशल मीडिया ट्रेंड बना दिया.




