Begin typing your search...

ईरान झुकेगा नहीं! अमेरिका की आंख तेल पर नहीं, इजरायल की बढ़ेंगी मुश्किले, युद्ध पर क्या बोले Retd. Lt Gen संजय कुलकर्णी

X
US Israel को नानी याद दिला रहा Iran! | Retd. Lt Gen Sanjay Kulkarni Interview | Trump | Geopolitics
जीतेंद्र चौहान
By: जीतेंद्र चौहान

Updated on: 3 April 2026 7:08 PM IST

ईरान और इज़राइल के बीच जारी तनाव पर रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुलकर्णी ने बताया कि ईरान सीधे हमले से नहीं झुकेगा. इज़राइल का मकसद उसके अस्तित्व और मिसाइल सिस्टम को कमजोर करना है, जबकि अमेरिका तेल या अन्य संसाधनों के लिए नहीं, बल्कि अपनी भू-राजनीतिक स्थिति और दबाव बनाए रखने के लिए कार्रवाई कर रहा है. ईरान ने अपनी पुरानी सभ्यता और अनुभव के दम पर लगातार पलटवार किया है, लंबी दूरी की मिसाइलों और टेक्नोलॉजी की मदद से अमेरिका और इज़राइल दोनों को चौंकाया है. भूगोल और मजबूत नेतृत्व के कारण ईरान जमीनी हमले के लिए आसानी से भरा नहीं जा सकता.इतिहास और वर्तमान ताकतों को देखते हुए, अमेरिका और इज़राइल की योजना पूरी तरह सफल होना मुश्किल है. ईरान अपनी रणनीति, तैयारी और मनोबल से लंबे समय तक दबाव झेल सकता है और खुद को सुरक्षित रख सकता है.