Begin typing your search...

PSL में ये क्या-क्या देखने को मिल रहा है? हर दिन शर्मसार हो रहा पाकिस्तान क्रिकेट

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) शुरू हुए लगभग एक सप्ताह हो चुका है और इस एक हफ्ते में पाकिस्तान क्रिकेट की कई बार धज्जियां उड़ चुकी है.

PSL 2026 Controversy Gaddafi Stadium
X

पीएसएल में बवाल

( Image Source:  X/ @AjayJadeja171 )

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) शुरू हुए लगभग एक सप्ताह हो चुका है और इस एक हफ्ते में पाकिस्तान क्रिकेट की कई बार धज्जियां उड़ चुकी है. यहां तक की पहले ही हफ्ते में बॉल टेंपरिंग भी देखने को मिल गई. बीतें कुछ दिनों में PSL में इतना कुछ देखने को मिल गया है जिससे अब पाकिस्तान क्रिकेट शर्मसार हो रहा है.

ताजा मामला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम से सामने आया है, जहां खराब व्यवस्थाओं के कारण एक अहम मुकाबला रद्द करना पड़ा. भारी बारिश और तेज आंधी के बाद स्टेडियम की हालत इतनी खराब हो गई कि मैदान क्रिकेट ग्राउंड से ज्यादा स्विमिंग पूल जैसा नजर आने लगा.

कितना खराब ड्रेनेज सिस्टम?

इस पूरे घटनाक्रम के बाद गद्दाफी स्टेडियम के ड्रेनेज सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. बारिश थमने के बावजूद ग्राउंड स्टाफ पानी निकालने में असफल रहा, जिससे मैदान पूरी तरह जलमग्न हो गया. आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में बारिश रुकने के कुछ समय बाद ही खेल शुरू हो जाता है, लेकिन यहां ऐसा संभव नहीं हो पाया.

मैदान पर गिरता स्टाफ

सोशल मीडिया पर कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें स्टेडियम की बदहाल स्थिति साफ देखी जा सकती है. वीडियो में ग्राउंड स्टाफ पिच को कवर करने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन तेज हवा और आंधी के कारण वे कवर को संभाल नहीं पा रहे. कुछ कर्मचारी हवा के दबाव में गिरते हुए भी दिखाई दे रहे हैं, जिसने स्थिति को और शर्मनाक बना दिया.

स्टेडियम पर कितना हुआ खर्च?

गद्दाफी स्टेडियम को लेकर आलोचना इसलिए भी तेज है क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को इस स्टेडियम की हालत सुधारने के लिए 7.7 बिलियन पाकिस्तानी रुपये (लगभग 258 करोड़ भारतीय रुपये) का बजट मिला था. इस दौरान स्टेडियम में नई LED फ्लडलाइट्स और डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन जैसी आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गईं. हालांकि, ऐसा लगता है कि ड्रेनेज सिस्टम जैसे बुनियादी पहलू को नजरअंदाज कर दिया गया.

मैच हुआ रद्द

31 मार्च को पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबला खेला जाना था. यह मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में निर्धारित था, लेकिन तेज बारिश के कारण शुरुआत में देरी हुई. बारिश रुकने के बाद उम्मीद थी कि मैच जल्द शुरू होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. मैदान में जमा पानी समय पर नहीं निकाला जा सका, जिसके चलते मैच को रद्द करना पड़ा.

पीएसएल
अगला लेख