Begin typing your search...

दो गाड़ियों में आए हमलावर, बीच सड़क पर रोकी और उठा ले गए..Baghdad में किडनैप Shelly Kittleson कौन?

Iraq के बगदाद में अमेरिकी जर्नलिस्ट की किडनैपिंग की वारदात सामने आई है. उन दिन दहाड़े कार में घसीटकर बैठा लिया गया. शैली एक अवॉर्ड विनिंग जर्नलिस्ट हैं और मिडिल ईस्ट कवर करती हैं.

Iraq Bagdad Amrerican journalist shelly kittleson kidnapping case know about her
X
( Image Source:  X- @shellykittleson )

Iraq की राजधानी बगदाद में मंगलवार (31 मार्च) शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां अवॉर्ड-विनिंग अमेरिकी पत्रकार Shelly Kittleson का अपहरण कर लिया गया. इराक के गृह मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा एजेंसियां अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई हैं और बड़े स्तर पर ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

मंत्रालय के मुताबिक, इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और एक वाहन भी जब्त किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति ईरान समर्थित संगठन Kataib Hezbollah से जुड़ा बताया जा रहा है. अमेरिकी विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी Dylan Johnson ने कहा कि उन्हें बगदाद में एक अमेरिकी पत्रकार के अपहरण की जानकारी है, हालांकि उन्होंने किट्लसन का नाम नहीं लिया.

कौन हैं शेली किट्लसन?

शेली किट्लसन मिडिल ईस्ट में काम करने वाली एक स्वतंत्र पत्रकार हैं. उन्होंने पिछले एक दशक में Al Majalla, Al-Monitor, ANSA और RAI Radiotre जैसे कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में वह खुद को मिडिल ईस्ट और अफगानिस्तान से रिपोर्टिंग करने वाली अवॉर्ड-विनिंग पत्रकार बताती हैं.

उन्होंने Foreign Policy, BBC World Service, New Lines Magazine और Politico जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए भी काम किया है. किट्लसन खास तौर पर मिडिल ईस्ट में सुरक्षा, संघर्ष और युद्ध के बाद की स्थितियों पर रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं.

इटालियन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल पॉलिटिकल स्टडीज के अनुसार, साल 2017 में उन्हें युद्ध क्षेत्र की रिपोर्टिंग के लिए प्रतिष्ठित “Premio Caravella” अवॉर्ड भी मिला था.

कैसे हुआ पत्रकार का अपहरण?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किट्लसन का अपहरण बगदाद के एक व्यस्त इलाके से किया गया. बताया जा रहा है कि हमलावर दो गाड़ियों के काफिले में आए और उन्हें जबरन कार से बाहर निकालकर अपने साथ ले गए. चश्मदीदों की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वाहनों का पीछा किया. पीछा करने के दौरान एक कार पलट गई, लेकिन हमलावर किट्लसन को तुरंत दूसरी गाड़ी में डालकर फरार हो गए.

Associated Press के अनुसार, एक कार मौके पर पकड़ी गई, जबकि दूसरी गाड़ी पत्रकार को लेकर बगदाद के दक्षिण की ओर भाग निकली. एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ हथियारबंद लोग सड़क पर उनकी कार रोकते हैं और उन्हें जबरन ले जाते दिखते हैं, हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है.

इराक के गृह मंत्रालय ने क्या कहा?

इराक के गृह मंत्रालय ने कहा कि घटना के तुरंत बाद सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया गया. मंत्रालय के अनुसार, “सुरक्षा बलों ने अपहरणकर्ताओं का पीछा करते हुए उनकी एक गाड़ी को रोक लिया, जो भागने के दौरान पलट गई.”

मंत्रालय ने कहा कि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और अपहृत महिला को सुरक्षित छुड़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं. साथ ही इस अपराध में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

क्या पहले से था खतरे का अंदेशा?

किट्लसन के इमरजेंसी कॉन्टैक्ट एलेक्स प्लिटसास ने दावा किया कि उन्हें पहले ही Federal Bureau of Investigation (FBI) की ओर से चेतावनी दी गई थी. उनके अनुसार, किट्लसन का नाम काताइब हिज़्बुल्लाह की उस सूची में था, जिसमें उन्हें “किडनैप या मारने” की योजना बताई गई थी. हालांकि, एक अन्य सूत्र के मुताबिक, किट्लसन ने इस खतरे को गंभीर नहीं माना और इसे गलत जानकारी समझा.

अमेरिकी सरकार ने क्या कहा?

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है. विभाग ने यह भी बताया कि मामले को लेकर FBI के साथ समन्वय किया जा रहा है ताकि पत्रकार की जल्द रिहाई सुनिश्चित की जा सके. फिलहाल, इस मामले में जांच जारी है और किट्लसन को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

वर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख