Begin typing your search...

IPL 2026: ये क्या कर दिया अर्शदीप सिंह? पहले ही मैच में नाम करा लिया शर्मनाक रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. अर्शदीप सिंह का नाम अब आईपीएल इतिहास में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जुड़ गए हैं.

arshdeep singh longest over record
X

मैच के दौरान अर्शदीप सिंह

( Image Source:  X/ @StarSportsIndia )

IPL 2026: आईपीएल 2026 में बीते दिन पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में पंजाब किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की लेकिन टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया.

अर्शदीप सिंह का नाम अब आईपीएल इतिहास में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जुड़ गए हैं. इस मैच में अर्शदीप ने बेहद खराब गेंदबाजी का नजारा पेश किया. पूरे मैच में ये बाएं हाथ का तेज गेंदबाज सबसे महंगा साबित हुआ.

एक ओवर में कितनी गेंद?

पंजाब किंग्स की तरफ से पारी का 20वां ओवर अर्शदीप सिंह डालने आए थे. लेकिन किसे पता था उनका ये ओवर इतना लंबा होने वाला है. इस ओवर में अर्शदीप ने कुल 11 गेंद डाली. जिसमें 4 वाइड और एक नौ बॉल शामिल रही. आखिरी ओवर में अर्शदीप ने कुल 12 रन खर्च किए थे. इसके साथ ही अर्शदीप आईपीएल में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले संयुक्त रूप से गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले 5 गेंदबाजी ऐसा कर चुके हैं.

IPL में सबसे लंबा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज

1.मोहम्मद सिराज (2023)

2. तुषार देशपांडे (2023)

3. शार्दुल ठाकुर (2025)

4. संदीप शर्मा (2025)

5. हार्दिक पांड्या (2025)

6. अर्शदीप सिंह (2026)

कैसी रही अर्शदीप की गेंदबाजी?

इस मैच में अर्शदीप सिंह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए, जिसकी टीम उनसे उम्मीद करती है. भले ही उन्होंने 1 विकेट हासिल किया हो लेकर रन भी सबसे ज्यादा लुटाए. गुजरात टाइटंस के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप ने 4 ओवर में 10,50 की इकॉनमी से 42 रन खर्च किए. इस दौरान उन्होंने 8 वाइड बॉल भी डाली.

पंजाब की जीत का हीरो कौन?

इस मैच में पंजाब किंग्स की जीत के हीरो कूपर कॉनली रहे. जिन्होंने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए जीत में अहम योगदान दिया. कूपर ने मैच में 44 गेंदों पर 72 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए कूपर कॉनली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

आईपीएल
अगला लेख