Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: इजराइल ने हिज़बुल्लाह के सीनियर कमांडर को बनाया निशाना, स्ट्राइक में 7 की मौत

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. बुधवार 1 अप्रैल 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: इजराइल ने हिज़बुल्लाह के सीनियर कमांडर को बनाया निशाना, स्ट्राइक में 7 की मौत
X
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी

Updated on: 1 April 2026 8:56 AM IST


Live Updates

  • 1 April 2026 8:55 AM

    तेहरान में सुनी गई धमाकों की आवाज़

    ईरान की राजधानी तेहरान के बीचों-बीच पहले धमाकों की आवाज सुनी गई थी. अब खबरें आ रही हैं कि उसी समय शहर के उत्तर-पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में भी धमाके हुए. वहीं, Voice of America की फारसी सेवा के मुताबिक, दक्षिणी शहर शीराज़ में भी एक विस्फोट हुआ है. फिलहाल इन धमाकों को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है और स्थिति लगातार बदल रही है.

  • 1 April 2026 8:45 AM

    प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा

    सरकारी तेल कंपनी Indian Oil Corporation ने प्रीमियम फ्यूल की कीमतों में इजाफा कर दिया है. राजधानी दिल्ली में 100 ऑक्टेन वाला XP100 पेट्रोल अब 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर बिकेगा. वहीं ‘एक्स्ट्रा ग्रीन’ प्रीमियम डीजल की कीमत 91.49 रुपये से बढ़ाकर 92.99 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. नई दरें IOCL के पेट्रोल पंपों पर लागू हो गई हैं. कंपनी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की कमजोरी को देखते हुए यह बदलाव किया गया है.

  • 1 April 2026 8:18 AM

    स्पोर्ट्स हॉल और रिहायशी इलाके को नहीं बनाया निशाना, अमेरिकी सेंट्रल कमांड का बयान

    अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि 28 फरवरी को ईरान के लमेरद शहर में एक स्पोर्ट्स हॉल और रिहायशी इलाके पर हुए हमले में अमेरिकी सेना शामिल नहीं थी. सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता Tim Hawkins ने बताया कि मीडिया में आई खबरों के बाद इस घटना की जांच की गई. जांच के बाद यह साफ हो गया कि अमेरिका पर लगाए गए आरोप गलत हैं.

  • 1 April 2026 8:15 AM

    ईरान मामले में संबोधित करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

    अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump बुधवार रात 9 बजे (ईस्टर्न टाइम) ईरान को लेकर देश को संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है. प्रेस सेक्रेटरी Karoline Leavitt ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप राष्ट्र को संबोधित कर ईरान से जुड़े अहम अपडेट साझा करेंगे. यह प्राइम टाइम भाषण ऐसे समय में हो रहा है, जब क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. माना जा रहा है कि इस संबोधन में अमेरिका की आगे की रणनीति और अगले कदमों की जानकारी दी जा सकती है.

  • 1 April 2026 8:09 AM

    इजराइली हमले में लेबनान में 7 लोगों की मौत

    लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल के जरिए किए गए हवाई हमलों में दक्षिणी बेरूत और आसपास के इलाकों में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है. बेरूत के जनाह इलाके में हुए हमले में 5 लोगों की जान गई और 21 लोग घायल हो गए. वहीं, राजधानी के दक्षिण में स्थित खाल्देह इलाके में एक वाहन पर किए गए अलग हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हुए हैं. वहीं, इजराइी सेना का कहना है कि हिज़बुल्लाब के सीनियर कमांडर को निशाना बनाया है.

ईरान इजरायल युद्धवर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख