Begin typing your search...

सात फेरे बेकार! पहली ही रात पर बिगड़ी बात, सुहागरात से पंचायत तक कैसे पहुंचा मामला?

रामपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक नई शादी को शुरू होते ही विवादों में ला खड़ा किया. सात फेरों के साथ शुरू हुआ रिश्ता महज कुछ घंटों में ही दरक गया

Rampur Suhagrat Incident Wedding Controversy
X

दूल्हा-दुल्हन एआई तस्वीर

( Image Source:  AI: Sora )

उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक नई शादी को शुरू होते ही विवादों में ला खड़ा किया. सात फेरों के साथ शुरू हुआ रिश्ता महज कुछ घंटों में ही दरक गया और मामला इतना बढ़ गया कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया.

शादी के बाद की पहली रात ही दूल्हा-दुल्हन के बीच ऐसा विवाद हुआ, जिसने दोनों परिवारों को आमने-सामने ला दिया. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मामला पंचायत तक पहुंच गया और मारपीट में दूल्हे को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

क्यों हुआ विवाद?

जानकारी के मुताबिक, यह विवाह पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ था. दोनों परिवारों ने खुशी-खुशी इस रिश्ते को स्वीकार किया था. रात करीब दो बजे तक रिसेप्शन का कार्यक्रम चलता रहा, जिसके बाद दूल्हा और दुल्हन अपने कमरे में गए. यहीं से पूरे विवाद की शुरुआत हुई.

दूल्हे के परिजनों के मुताबिक, जब दोनों कमरे में थे तो दूल्हे ने सामान्य तरीके से अपनी पत्नी के करीब आने की कोशिश की. इसी दौरान दुल्हन ने उसे रोकते हुए साफ शब्दों में कहा कि वह इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करना चाहती.

कैसे शुरू हुई हाथापाई?

आरोप है कि जब दूल्हे ने इस पर आपत्ति जताई और उसे समझाने की कोशिश की, तो दुल्हन ने उसे थप्पड़ मार दिया. यह घटना सुनते ही परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया. दुल्हन ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि वह इस शादी से खुश नहीं है और अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती.

पंचायत में क्या हुआ?

अगले दिन यह विवाद और बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. मामला पंचायत तक पहुंच गया, जहां बहस के दौरान स्थिति बिगड़ गई. बताया जा रहा है कि इस दौरान दूल्हे के साथ मारपीट हुई, जिसमें उसका सिर फूट गया. घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दूल्हे के परिजनों का क्या है आरोप?

दूल्हे पक्ष का दावा है कि इस पूरे विवाद के पीछे दुल्हन का कोई पुराना संबंध हो सकता है. हालांकि, इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. परिजनों का आरोप है कि दुल्हन पहले से ही किसी और के साथ रिश्ते में थी और उसी कारण उसने शादी के बाद पति को स्वीकार करने से इनकार कर दिया.

अगला लेख