Begin typing your search...

1 अप्रैल से यूपी में लागू होंगे नए टोल रेट, डिजिटल पेमेंट अनिवार्य; कार और हल्के वाहनों पर बढ़ेगा ज्यादा असर

1 अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ जाएगा. साथ ही टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा.

1 अप्रैल से यूपी में लागू होंगे नए टोल रेट, डिजिटल पेमेंट अनिवार्य; कार और हल्के वाहनों पर बढ़ेगा ज्यादा असर
X
Toll Tax More Expensive in UP
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय2 Mins Read

Published on: 29 March 2026 11:43 AM

एक अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वाले लोगों को अब ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ेगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और यूपीडा ने मिलकर नई टोल रेट लिस्ट जारी कर दी है. इन नई दरों को लागू करने की तैयारी चल रही है. टोल प्लाजा पर नई रेट लिस्ट भी लगा दी जाएगी, ताकि हर कोई आसानी से नई दरें देख सके.

हल्के वाहनों जैसे कार, जीप, छोटी बस या वैन से यात्रा करने वालों पर इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. हर टोल प्लाजा पर इन वाहनों का टोल टैक्स 5 से 10 रुपये तक बढ़ जाएगा. यानी अब आपको थोड़ा ज्यादा पैसा टोल में देना होगा. खास बात यह है कि मिनी बस का टोल टैक्स इस बार नहीं बढ़ाया गया है. यानी मिनी बस चलाने वालों को राहत मिली है.

13 टोल प्लाजा नई रेट लिस्ट

एनएचएआई के कुशीनगर-लखनऊ हाईवे पर स्थित तेनुआ टोल प्लाजा सहित पीआईयू गोरखपुर क्षेत्र के कुल 13 टोल प्लाजा पर नई रेट लिस्ट लगाई जा रही है. वहीं, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भगवानपुर टोल प्लाजा से लेकर चौदह परास तक के सभी टोल प्लाजा पर भी नई दरें लागू होंगी. यूपीडा के अधिशासी अभियंता श्री पी.पी. वर्मा ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ाने की पूरी सूची जल्द ही प्राप्त हो जाएगी. उसके बाद सभी जगह नई दरें लगा दी जाएंगी.

एक और बड़ा बदलाव

एनएचएआई ने एक अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर नगद (कैश) भुगतान पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है. अब टोल प्लाजा पर केवल दो ही तरीकों से पेमेंट किया जा सकेगा:

  • फास्टैग के जरिए
  • यूपीआई के जरिए

अगर किसी का फास्टैग ब्लैकलिस्टेड (ब्लॉक) हो जाता है, तो उसे यूपीआई से ही टोल टैक्स चुकाना होगा. कैश बिल्कुल नहीं चलेगा. इस बदलाव से यात्रियों को थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा, लेकिन डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा. यात्रा करने से पहले अपने फास्टैग को चेक कर लें कि बैलेंस ठीक है या नहीं, वरना यूपीआई तैयार रखें.

अगला लेख