Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: किसका पलड़ा भारी? जानिए हेड-टू-हेड, Playing 11 और पिच का हाल
IPL 2026 का दूसरा मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा.
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स मैच
IPL 2026, MI vs KKR: आईपीएल 2026 का दूसरा मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा. जहां मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में हैं तो वहीं केकेआर की कप्तानी अजिंक्य रहाणे करते हुए दिखाई देंगे.
वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए शानदार मानी जाती है ऐसे में आज एकबार फिर से हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. इसके अलावा दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर भी नजरें रहने वाली हैं.
कैसा है MI vs KKR हेड-टू-हेड?
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 35 मैच खेले जा चुके हैं. इसमें मुंबई का पलड़ा भारी है, जिसने 24 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर ने 11 मैचों में जीत हासिल की है. वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 12 मैच हुए हैं, जिसमें मुंबई मे 10 मैच जीते हैं.
इस दौरान सबसे यादगार मुकाबला आईपीएल 2024 का रहा, जब केकेआर ने मुंबई में 12 साल के हार के सूखे को तोड़ा था. श्रेयस अय्यर की टीम 57/5 के स्कोर पर लड़खड़ा रही थी, लेकिन वेंकटेश अय्यर (70) और मनीष पांडे (42) की मजबूत पारियों ने टीम को 169 रनों तक पहुंचाया. जवाब में मुंबई इंडियंस 18.5 ओवरों में 145 रनों पर ऑल आउट हो गई, जिसमें मिशेल स्टार्क ने 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे.
कैसी है वानखेड़े की पिच?
वानखेड़े की पिच लाल मिट्टी की है और बल्लेबाजों के लिए भरोसेमंद है. उछाल और रन बनाने की सुविधा दोनों मौजूद हैं. आउटफील्ड तेज है और बाउंड्री छोटी है, जिससे सही समय पर शॉट लगाने वाले बल्लेबाज बड़े स्कोर की ओर जा सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित Playing XI
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक/रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमरा, अल्लाह ग़ज़नफ़र
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, रचिन रवींद्र, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी




