Begin typing your search...

RCB vs SRH मैच के दौरान भड़के Virender Sehwag और Ravichandran Ashwin, हिंदी कमेंट्री में छिड़ी तीखी नोकझोंक

IPL 2026 का पहला मुकाबला रजत पाटीदार की RCB और ईशान किशन की SRH के बीच खेला गया. इस मैच में RCB ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की. मैच में मैदान से लेकर कमेंट्री तक ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

Virender Sehwag Ravichandran Ashwin commentary
X

कमेंट्री के दौरान सहवाग और अश्विन

( Image Source:  X/ @Mamtasulaniya )

IPL 2026: आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रजत पाटीदार की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और ईशान किशन की सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की. इस मैच में मैदान से लेकर कमेंट्री तक ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

वहीं पहले ही मैच के दौरान कमेंट्री के दौरान आर अश्विन और वीरेंद्र सहवाग के बीच में थोड़ी बहस देखने को मिली. दोनों क्रिकेट आइकॉन अपने अनुभव और विश्लेषण को लेकर अलग-अलग दृष्टिकोण रखते हैं, जिससे कमेंट्री में जोश और रोमांच बना रहता है. अश्विन पहली बार आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं.

क्यों हुई अश्विन और सहवाग के बीच बहस?

दरअसल मैच के दौरान आर अश्विन, सहवाग की बात से थोड़े असहमत दिखे. सहवाग ने कहा "आज यहां पर दिल से बात की जाएगी, ना कि सोच समझ कर बात की जाएगी." इस पर अश्विन ने जवाब देते हुए कहा कि "मेरे माता-पिता ने अभी तक जो सिखाया था, आप उसका उल्टा बता रहे हैं. मेरे माता-पिता ने बताया है कि सोच समझ कर बोलना चाहिए, बिना सोचे कुछ नहीं बोलना चाहिए." इस पर बोलते हुए सहवाग ने कहा "होता है कुछ लोग सोच समझकर बोलते हैं कि इस खिलाड़ी के ज्यादा फैन हैं, अगर गलत बोल दिया तो फॉलोअर्स घट जाएंगे, अच्छा बोल दिया तो बढ़ जाएंगे."

क्या बीसीसीआई करेगा कार्रवाई?

अश्विन और वीरेंद्र सहवाग ने काफी समय तक एकसाथ क्रिकेट खेला है. साल 2011 वनडे विश्व कप में दोनों टीम इंडिया का हिस्सा थे. इसके अलावा पंजाब किंग्स के लिए ये दोनों दिग्गज एकसाथ खेले हैं. अब दोनों के बीच कमेंट्री के दौरान इस तीखी नोकझोंक ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है.

सोशल मीडिया पर ये भी चर्चा हो रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इन दोनों खिलाड़ियों पर कार्रवाई कर सकता है. क्योंकि कमेंट्री के दौरान क्रिकेट का विश्लेषण करना है, लेकिन अगर निजी बहस और पुरानी प्रतिद्वंद्विता सार्वजनिक हो जाती है, तो बीसीसीआई सख्त कार्रवाई कर सकता है.

अगला लेख