VFX के फेक एक्शन से तंग Akshay Kumar, 10 अप्रैल को नहीं इस दिन रिलीज होगी Bhooth Bangla
अक्षय कुमार ने आज की एक्शन फिल्मों में बढ़ते VFX और AI के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई है. वहीं उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट 10 अप्रैल से बढ़ाकर 17 अप्रैल 2026 कर दी गई है.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla) को लेकर काफी चर्चा में हैं. उनकी इस मचअवेटेड फिल्म की रिलीज डेट एक बार फिर टल गई है. पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 17 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा. इसी बीच, अक्षय कुमार ने आजकल की एक्शन फिल्मों पर अपनी नाराजगी जाहिर की है.
एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आज की ज्यादातर एक्शन फिल्मों में असली एक्शन की जगह कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है, जिससे फिल्में नकली लगने लगी हैं. अक्षय कुमार ने PTI को दिए इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, 'पहले के समय में फिल्मों में जो एक्शन सीन होते थे, वो बहुत असली और रोमांचक लगते थे. हीरो सच में कूदता था, मारता था और दौड़ता था. लेकिन आजकल की फिल्मों में लगभग सारा एक्शन VFX (विजुअल इफेक्ट्स) और सॉफ्टवेयर के जरिए बनाया जाता है. इसमें मजा नहीं आता क्योंकि सब कुछ नकली लगता है.'
कैसी फिल्म बनाना चाहते हैं अक्षय
अक्षय ने आगे कहा, 'मैं एक ऐसी एक्शन फिल्म बनाना चाहता हूं जिसमें सब कुछ रियल हो. अगर मुझे कूदना है तो मैं सच में कूदूंगा, अगर किक मारनी है तो मैं खुद सच में किक मारूंगा. मुझे ये पसंद नहीं है कि 15 लोग मुझे घेरकर मदद करें और बाद में VFX से सब कुछ दिखा दिया जाए. मैं बिना VFX के एक खरी-खरी एक्शन फिल्म बनाना चाहता हूं, जिसमें दर्शक ये महसूस कर सकें कि इसमें कितनी मेहनत और पसीना लगा है.'
AI से नहीं रियल एक्शन हो
अक्षय कुमार ने AI के बढ़ते इस्तेमाल पर भी अपनी चिंता जताई. उन्होंने कहा, 'आज AI का जमाना है और लोग कुछ भी सोच सकते हैं, लेकिन मैं फिर भी एक ऐसी फिल्म बनाना चाहता हूं जो असली एक्शन से भरी हो. दर्शकों को ये एहसास होना चाहिए कि ये एक्शन कंप्यूटर या AI की मदद से नहीं, बल्कि असली मेहनत से बनाया गया है.'
अक्षय का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार फिलहाल प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की तैयारी में व्यस्त हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की नई रिलीज डेट 17 अप्रैल 2026 है। इसके अलावा, अक्षय कुमार जल्द ही 'गोलमाल 5' में भी नजर आने वाले हैं, जो साल 2027 में रिलीज होने वाली है.




