Begin typing your search...

'kissing my a**', सऊदी प्रिंस के लिए बिगड़े ट्रंप के बोल; सोशल पर बवाल काट रहा वीडियो

ट्रंप ने सऊदी अरब में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच से क्राउन प्रिंस Mohammed bin Salman को लेकर विवादित बयान देकर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी.

Donald Trump statement on Saudi Arabia Crown Prince
X

सऊदी प्रिंस के लिए बिगड़े ट्रंप के बोल

( Image Source:  X/ @AlArabiya_KSA, @MFaarees_ )

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच रोजाना अमेरिकी राष्ट्रपति का कोई न कोई भाषण सामने आता रहता है. ट्रंप अलग-अलग दावे करते हुए दिखाई देते हैं. इस बीच ट्रंप ने सऊदी अरब में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच से क्राउन प्रिंस Mohammed bin Salman को लेकर विवादित बयान देकर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी.

ट्रंप ने कहा कि 'उसे नहीं लगा था कि उसे मेरी चापलूसी करनी पड़ेगी.' जिसके बाद इंटरनेशनल मीडिया में ट्रंप का ये बयान तेजी से वायरल होने लगा. हालांकि बाद में ट्रंप ने अपने लहजे को नरम करते हुए क्राउन प्रिंस की सराहना भी की और उन्हें समझदार और प्रभावशाली व्यक्ति बताया.

क्या था ट्रंप का विवादित बयान?

ट्रंप ने कहा "उन्होंने सोचा भी नहीं था कि ऐसा होगा. उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उन्हें मेरी चापलूसी करनी पड़ेगी… उन्हें लगा था कि मैं पतन की ओर जा रहे देश का एक और अमेरिकी राष्ट्रपति बनूंगा. लेकिन अब उन्हें मेरे साथ अच्छा व्यवहार करना होगा."

बाद में उन्होंने अपने बयान को नरम करते हुए कहा "आप जानते हैं कि वह (क्राउन प्रिंस सलमान) एक समझदार और बहुत ही सामान्य व्यक्ति हैं. उन्होंने एक साल पहले कहा था कि आप एक मृत देश थे और अब आप सचमुच दुनिया के सबसे प्रभावशाली देश हैं और यह तब की बात है जब हमने ईरान को बुरी तरह हराया भी नहीं था." इसके अलावा ट्रंप ने दावा किया कि मिडिल ईस्ट जल्द ही ईरानी आक्रामकता से मुक्त हो सकता है.

ईरान को लेकर क्या बोले ट्रंप?

ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा "हम मध्य पूर्व के उदय के पहले से कहीं अधिक करीब हैं, जो अंततः ईरानी आतंकी आक्रामकता और परमाणु ब्लैकमेल से मुक्त होगा. 47 वर्षों से ईरान को मध्य पूर्व का दादा माना जाता रहा है, लेकिन अब वह दादा नहीं रहा. वह भाग रहा है."

बता दें, सऊदी अरब लगातार अमेरिका पर ईरान के ऊपर दबाव बनाए रखने पर जोर दे रहा है. हालांकि इस जंग ने खाड़ी देशों के लिए जोखिम भी बढ़ा दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी हमलों में रास तनुरा रिफाइनरी और शायबाह तेल क्षेत्र जैसी प्रमुख ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाया गया, जो सऊदी अरब के तेल उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं.

ईरान इजरायल युद्धडोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख