कौन हैं Mumbai Indians का Dhurandhar? फ्रेंचाइजी ने सोशल पर शेयर किया खास वीडियो
मुंबई इंडियंस आज यानी 29 मार्च को अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत करने वाली है. मुंबई का पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइजर्स के बीच खेला जाएगा.
मुंबई इंडियंस टीम
IPL 2026: मुंबई इंडियंस आज यानी 29 मार्च को अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत करने वाली है. मुंबई का पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइजर्स के बीच खेला जाएगा. वहीं मैच से पहले मुंबई के लिए खुशखबरी सामने आई है. जिसको लेकर मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
कौन हैं MI का धुरंधर?
आईपीएल 2026 के बीच Mumbai Indians के खेमे से एक खुशखबरी सामने आई है, जिसने फैंस के उत्साह को दोगुना कर दिया है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah एक बार फिर टीम के साथ जुड़ गए हैं. बुमराह की वापसी के साथ ही टीम के साथी खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट के साथ उनका मजेदार अंदाज भी चर्चा में आ गया है. दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भी मुस्कुराने पर मजबूर हो गए.
जसप्रीत बुमराह लंबे समय बाद टीम के साथ जुड़े हैं, और उनकी वापसी को मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा बूस्ट माना जा रहा है. अपनी सटीक यॉर्कर और डेथ ओवरों की शानदार गेंदबाजी के लिए मशहूर बुमराह टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं.
क्या बोले ट्रेंट बोल्ट?
टीम में लौटते ही बुमराह का स्वागत बड़े ही दिलचस्प अंदाज में हुआ. ट्रेंट बोल्ट ने हंसते हुए उनसे कहा "घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी?" यह मजेदार कमेंट सुनकर बुमराह भी मुस्कुरा दिए और दोनों खिलाड़ियों के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आई. इस वीडियो के कैप्शन में मुंबई इंडियंस ने लिखा कि 'आ गया हमारा धुरंधर.'
क्यों खास है बुमराह की वापसी?
मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह की वापसी बेहद अहम है, खासकर ऐसे समय में जब टीम खिताब की दौड़ में मजबूत स्थिति बनाना चाहती है. उनका अनुभव और दबाव में प्रदर्शन करने की क्षमता टीम को निर्णायक मौकों पर बढ़त दिला सकती है. मुंबई इंडियंस इस सीजन में अपना छठा खिताब जीतने के इरादे से उतरी है. बुमराह की वापसी और टीम के संतुलन को देखते हुए फैंस को इस बार टीम से बड़ी उम्मीदें हैं.




