Begin typing your search...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ी पहली उड़ान, किसने किया जेवर से पहला हवाई सफर?

जेवर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट उड़ान भरते ही यूपी में कनेक्टिविटी और निवेश को मिलेगा बड़ा बूस्ट. जानिए पहली फ्लाइट, शहरों और प्लान की पूरी जानकारी.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ी पहली उड़ान, किसने किया जेवर से पहला हवाई सफर?
X
मोहम्मद रज़ा
By: मोहम्मद रज़ा2 Mins Read

Updated on: 28 March 2026 8:34 PM IST

करीब ढाई दशक के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नोएडा और आसपास के इलाकों को अपना एयरपोर्ट मिल गया. Noida International Airport का आज भव्य उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi ने किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है.

उद्घाटन के साथ ही इस ऐतिहासिक परियोजना ने उड़ान भी भर ली. एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट रवाना हुई, जिसने उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के एक नए युग की शुरुआत का संकेत दिया.

पहली उड़ान किसने भरी और कहां गई?

उद्घाटन के तुरंत बाद एयरपोर्ट से पहली उड़ान उत्तर प्रदेश सरकार के राजकीय विमान ने भरी. इस खास मौके पर मुख्यमंत्री Yogi Adityanath खुद इस विमान में सवार होकर नोएडा से लखनऊ के लिए रवाना हुए. यह उड़ान सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास की दिशा में एक मजबूत संदेश मानी जा रही है.

25 साल बाद क्यों खास है यह एयरपोर्ट?

यह एयरपोर्ट इसलिए खास है क्योंकि नोएडा और पश्चिमी यूपी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट की मांग कर रहे थे.

अब यह सपना पूरा होने के साथ

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा

निवेशकों के लिए नए रास्ते खुलेंगे

युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे

क्या यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है?

Noida International Airport को एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में गिना जा रहा है. उद्घाटन के बाद अब इसे चरणबद्ध तरीके से आम यात्रियों और एयरलाइंस के लिए पूरी तरह तैयार किया जाएगा.

किन-किन शहरों के लिए शुरू होंगी फ्लाइट्स?

पहले चरण में एयरपोर्ट से करीब 12 शहरों के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं:

मुंबई

बेंगलुरु

चेन्नई

कोलकाता

लखनऊ

कानपुर

आगे चलकर यह संख्या बढ़ाकर 47 शहरों तक पहुंचाई जाएगी.

कमर्शियल फ्लाइट कब से शुरू होंगी?

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल के मध्य तक इस एयरपोर्ट से कमर्शियल फ्लाइट्स की बुकिंग शुरू हो सकती है. यानी जल्द ही आम लोग भी जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भर सकेंगे.

योगी आदित्‍यनाथ
अगला लेख