Begin typing your search...

फिर बेईमानी कर फंसा Pakistan, PSL में Fakhar Zaman ने की बॉल टेम्परिंग; इतने मैचों का लग गया बैन

Fakhar Zaman को PSL 2026 में बॉल टेपरिंग के आरोप में दो मैचों के लिए बैन कर दिया गया. लाहौर क़लंदर बनाम कराची किंग्स मैच के बाद यह कार्रवाई की गई.

Fakhar Zaman Banned for Two PSL 2026 Matches Over Ball Tampering
X

बॉल टेंपरिंग में फंसे फखर जमान पर हुई कार्रवाई

( Image Source:  X@ccricket713 )

पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League 2026) में बॉल टैंपरिंग मामले में Fakhar Zaman के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है. Pakistan Cricket Board ने उन्हें टूर्नामेंट के दो मैचों के लिए बैन कर दिया है. यह कार्रवाई Lahore Qalandars और Karachi Kings के बीच खेले गए मुकाबले के बाद की गई.

यह घटना 29 मार्च को Gaddafi Stadium में हुए मैच के दौरान सामने आई. रिपोर्ट के मुताबिक, कराची किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे. इसी दौरान फखर जमान को Haris Rauf और कप्तान Shaheen Afridi के साथ चर्चा करते देखा गया. इसके बाद अंपायर Faisal Afridi ने गेंद की जांच की और पाया कि गेंद की स्थिति बदली गई है.

मैच का कैसे हुआ अंत?

नियमों के अनुसार, लाहौर क़लंदर को 5 रन की पेनल्टी दी गई और गेंद को भी बदल दिया गया. 5 रन की पेनल्टी के बाद कराची किंग्स को आखिरी ओवर में सिर्फ 9 रन चाहिए थे. Abbas Afridi ने हरिस रऊफ की गेंद पर चौका और छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी..

PCB ने क्यों कार्रवाई की?

PCB ने फखर जमान को लेवल-3 उल्लंघन का दोषी पाया, जो टूर्नामेंट के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत गंभीर अपराध माना जाता है. उन्हें 3 अप्रैल को Multan Sultans और 9 अप्रैल को Islamabad United के खिलाफ होने वाले मैच में खेलने से रोक दिया गया है. हालांकि, फखर जमान ने आरोपों से इनकार किया है, लेकिन PCB ने इसे गंभीर मामला मानते हुए सख्त कार्रवाई की है.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख