पुराना इनकम टैक्स एक्ट 1961 काफी पुराना और जटिल हो चुका था, जिसमें कई आउटडेटेड प्रावधान और कठिन भाषा होने के कारण आम लोगों के लिए इसे समझना मुश्किल था. इसी वजह से सरकार ने नया इनकम टैक्स एक्ट 2025 लाया है, जिसका मुख्य उद्देश्य टैक्स सिस्टम को सरल, साफ और कम जटिल बनाना है. इसमें सेक्शन और प्रावधानों की संख्या घटाई गई है और भाषा को आसान किया गया है, ताकि आम टैक्सपेयर भी इसे आसानी से समझ सके.हालांकि, इस बदलाव से टैक्स की दरों या बेसिक सिस्टम में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.