Begin typing your search...

PSL 2026: मैदान पर बॉल टेम्परिंग, दुनिया के सामने आई पाकिस्तानियों की करतूत; तुरंत हुआ एक्शन

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में मैच के दौरान कथित बॉल टेम्परिंग का मामला सामने आ रहा है. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है.

PSL 2026 Ball Tampering
X

मैदान पर बॉल टेम्परिंग

( Image Source:  X/ @AjayJadeja171 )

PSL 2026: जबसे पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) की शुरुआत हुई है कोई न कोई विवाद देखने को मिला है. टूर्नामेंट के पहले ही दिन गुलाबी गेंद देखी गई थी जिसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को बेइज्जत होना पड़ा था. वहीं अब दूसरा मामला मैच के दौरान कथित बॉल टेम्परिंग का सामने आ रहा है. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पाकिस्तान के तीन बड़े खिलाड़ी कैमरे में कैद हो गए. अब मैदान पर हुई एक नई घटना ने पूरे क्रिकेट जगत में हलचल पैदा कर दी है. वहीं अंपायरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम पर पेनल्टी लगा दी.

किन-किन खिलाड़ियों ने की बॉल टेम्परिंग?

लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान कथित तौर पर बॉल टेम्परिंग करते हुए नजर आए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि मैच के अंतिम ओवर से ठीक पहले इन खिलाड़ियों ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद अंपायरों की नजर इस पर पड़ी और तुरंत जांच करवाई गई.

टीम पर क्या हुई कार्रवाई?

मैदान पर मौजूद अंपायर फैसल अफरीदी ने खिलाड़ियों की गतिविधि को देखते हुए गेंद की जांच कराई. जांच के बाद बॉल टेम्परिंग के तहत लाहौर कलंदर्स पर 5 रन की पेनल्टी लगा दी गई. यह फैसला मैच के बेहद अहम मोड़ पर आया, जिसने कराची किंग्स के लिए लक्ष्य को आसान बना दिया.

दूसरी पारी के 19 ओवर के बाद कराची किंग्स को जीत के लिए 14 रन की जरूरत थी. लेकिन 5 रन की पेनल्टी जुड़ने के बाद यह लक्ष्य घटकर सिर्फ 9 रन रह गया. कलंदर्स की ओर से आखिरी ओवर हारिस रऊफ फेंक रहे थे, जबकि कप्तान शाहीन शाह अफरीदी अंपायर के फैसले से नाराज नजर आए.

कैसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच?

आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर खुशदिल शाह आउट हो गए, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो गया. इसके बाद रऊफ ने एक वाइड गेंद फेंकी, जिसने दबाव और बढ़ा दिया. अंत में अब्बास अफरीदी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक चौका और एक छक्का जड़कर कराची किंग्स को तीन गेंद शेष रहते जीत दिला दी.

पीएसएल
अगला लेख