PSL 2026: मैच के बीच कैसे बदल गया गेंद का कलर? क्या झोल कर रहा पाकिस्तान, फिर हुआ बेइज्जत
PSL 2026 की शुरुआत में ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. टूर्नामेंट के पहले ही मैच में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया और पाकिस्तान क्रिकेट की जमकर आलोचना होने लगी.
PSL 2026
PSL 2026: पाकिस्तान कही भी अपनी बेइज्जती कराने से बाज नहीं आता है. बड़बोला पाकिस्तान अक्सर अपनी हरकतों की वजह से सुर्खियों में बना रहता है. क्रिकेट के मैदान पर जब-जब इनके प्लेयर खेलते हैं कोई न कोई कांड होता ही है. अब पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत में ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.
टूर्नामेंट के पहले ही मैच में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया और पाकिस्तान क्रिकेट की जमकर आलोचना होने लगी. ओपनिंग मुकाबले के दौरान खेल से ज्यादा चर्चा गेंद के रंग बदलने की रही. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.
कैसे बदल गया गेंद का रंग?
क्रिकेट में आमतौर पर गेंद के पुराने होने या गंदा होने की घटनाएं देखी जाती हैं, लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के इस मुकाबले में जो हुआ, वह बिल्कुल अलग था. सफेद गेंद दूसरे ओवर में ही गुलाबी नजर आने लगी. इस घटना को देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी, अंपायर और दर्शक सभी हैरान रह गए. कुछ ही मिनटों में यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आलोचना शुरू हो गई.
जर्सी कैसे बनी वजह?
गेंद के रंग बदलने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे सामने आए. बताया जा रहा है कि Hyderabad Kingsmen के गेंदबाज ने गेंद को चमकाने के लिए उसे अपनी जर्सी पर बार-बार रगड़ा, जिससे जर्सी का रंग गेंद पर चढ़ गया. कथित तौर पर जर्सी की खराब क्वालिटी के कारण उसका रंग उतर गया और सफेद गेंद कुछ ही देर में गुलाबी हो गई। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. जैसे ही गेंद का रंग बदला, अंपायर्स ने तुरंत उसे बदलने का फैसला लिया.
क्या बोले कप्तान मार्नस लाबुशेन?
मैच के बाद कप्तान मार्नस लाबुशेन ने इस अजीब घटना पर कहा, 'दूसरे ओवर के बाद मैंने अंपायरों से कहा, 'यह क्या हो रहा है? गेंद लाल हो गई है, यह शायद कपड़ों या किसी ऐसी ही चीज की वजह से हुई होगी. मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है.' इस पूरे मामले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की जमकर आलोचना हो रही है.




