Begin typing your search...

IPL 2026 Schedule: 70 मैच-12 वेन्यू, दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, जानें आपकी फेवरेट टीम का मैच कब और कहां?

आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी होने के साथ ही टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया है. 13 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तक चलने वाले इस फेज में 70 मुकाबले खेले जाएंगे, जो प्लेऑफ की तस्वीर साफ करेंगे. 12 शहरों में खेले जाने वाले इन मैचों में टीमें टॉप-4 में जगह बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी, जिससे हर मुकाबला बेहद अहम होने वाला है.

IPL 2026 Schedule: 70 मैच-12 वेन्यू, दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, जानें आपकी फेवरेट टीम का मैच कब और कहां?
X

IPL Second Phase Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस चरण में 13 अप्रैल से 24 मई के बीच 12 शहरों में कुल 50 लीग मैच खेले जाएंगे. इस दौरान आठ डबल हेडर मुकाबले भी होंगे, जो प्लेऑफ की रेस को काफी रोमांचक बना देंगे, क्योंकि टीमें टॉप-4 में जगह बनाने के लिए जोर लगाएंगी.

आईपीएल 2026 को दो हिस्सों में इसलिए आयोजित किया जा रहा है क्योंकि टूर्नामेंट के दौरान कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. BCCI पहले ही 28 मार्च से 12 अप्रैल तक होने वाले पहले चरण का शेड्यूल जारी कर चुका है. अब पूरा कार्यक्रम सामने आने के बाद टीमों और फैंस को दोनों चरणों के हिसाब से यात्रा और अन्य तैयारियों की योजना बनाने में आसानी होगी.

आईपीएल 2026 का क्या है शेड्यूल?

आईपीएल 2026 का यह 19वां सीजन है, जिसमें 10 टीमें लीग स्टेज में खेलेंगी और टॉप-4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी. टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से होगी. पहले चरण में 10 वेन्यू पर 20 मैच खेले जाएंगे, जिनमें मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे शहर शामिल हैं.

दूसरा चरण 13 अप्रैल से शुरू होगा, जब हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे. इसके बाद टीमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में मैच खेलेंगी. लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले 24 मई को मुंबई और कोलकाता में रात के समय खेले जाएंगे.

दूसरे चरण के शेड्यूल की क्या हैं खास बातें?

इस चरण में कुल 50 मैच खेले जाएंगे, जिनमें आठ डबल हेडर शामिल हैं. डबल हेडर के दिन पहला मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि ज्यादातर मुकाबले शाम 7:30 बजे खेले जाएंगे. BCCI ने बताया है कि प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू और बाकी जानकारी बाद में घोषित की जाएगी.

पंजाब किंग्स इस सीजन में न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला को अपना होम ग्राउंड बनाएगी और दूसरे चरण में धर्मशाला में तीन मैच खेलेगी. राजस्थान रॉयल्स जयपुर में चार होम मैच खेलेगी. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु में तीन होम मैच खेलेगी और दो मैच रायपुर में अपने होम के तौर पर खेलेगी.

दूसरे चरण के वेन्यू देश के अलग-अलग हिस्सों में फैले हुए हैं, जिनमें मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे बड़े शहरों के साथ रायपुर और न्यू चंडीगढ़ जैसे सेंटर भी शामिल हैं. जैसे-जैसे लीग आगे बढ़ेगी, पॉइंट्स टेबल और कड़ी होती जाएगी, जहां नेट रन रेट और आपसी मुकाबलों का असर प्लेऑफ की दौड़ पर पड़ सकता है.

आईपीएल
अगला लेख