Begin typing your search...

Kisan Vikas Patra: 115 महीने में दोगुना हो जाएगा आपका पैसा, निवेश के लिए बेस्ट है Post Office की किसान विकास पत्र स्कीम

अगर आप ऐसा इंवेस्टमेंट ऑप्शन ढूंढ रहे हैं जिसमें आपका पैसा सुरक्षित भी रहे और समय के साथ दोगुना भी हो जाए, तो किसान विकास पत्र (KVP) एक बेहतरीन योजना है. यह पोस्ट ऑफिस की लोकप्रिय बचत योजनाओं में से एक है, जिसमें सरकार की गारंटी के साथ निवेश किया जाता है.

Kisan Vikas Patra: 115 महीने में दोगुना हो जाएगा आपका पैसा, निवेश के लिए बेस्ट है Post Office की किसान विकास पत्र स्कीम
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत5 Mins Read

Updated on: 26 March 2026 7:57 PM IST

क्या कोई ऐसी स्कीम हो सकती है, जहां आपका पैसा बिना किसी बड़े जोखिम के तय समय में दोगुना हो जाए? अगर आप भी सुरक्षित निवेश के साथ गारंटीड रिटर्न की तलाश में हैं, तो पोस्ट ऑफिस की Kisan Vikas Patra में इंवेस्ट कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसमें लगाया गया पैसा महज 115 महीनों में दोगुना हो जाता है.

इस स्कीम की सबसे बड़ी ताकत इसकी सुरक्षा और भरोसेमंद रिटर्न है, क्योंकि यह सरकार समर्थित योजना है. यही वजह है कि बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर स्थिर कमाई चाहने वाले लोग इसमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं. अगर आप भी अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहते हैं और बिना जोखिम के पैसा बढ़ाना चाहते हैं, तो यह स्कीम आपके लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है.

क्या है किसान विकास पत्र (KVP)?

किसान विकास पत्र एक स्मॉल सेविंग स्कीम है, जिसे भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है. इसमें निवेश करने पर 7.5% सालाना (कंपाउंड इंटरेस्ट) मिलता है. इस योजना की खास बात यह है कि इसमें जमा की गई राशि तय समय में दोगुनी हो जाती है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस योजना में निम्न लोग खाता खोल सकते हैं:

  • भारत का कोई भी निवासी नागरिक
  • सिंगल अकाउंट होल्डर
  • जॉइंट अकाउंट (अधिकतम 3 वयस्क)
  • Joint ‘A’ टाइप: सभी अकाउंट होल्डर मिलकर ऑपरेट करेंगे.
  • Joint ‘B’ टाइप: कोई भी एक व्यक्ति ऑपरेट कर सकता है.
  • नाबालिग के लिए गार्जियन
  • मानसिक रूप से असमर्थ व्यक्ति के लिए गार्जियन.
  • 10 साल से ऊपर का नाबालिग खुद भी खाता खोल सकता है.
  • एक व्यक्ति कितने भी KVP अकाउंट खोल सकता है.
  • 18 साल की उम्र होने पर नाबालिग को अपना खाता अपडेट कराना जरूरी होता है.

कितना पैसा जमा कर सकते हैं?

  • न्यूनतम निवेश: ₹1000
  • इसके बाद ₹100 के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं
  • अधिकतम सीमा: कोई लिमिट नहीं
  • यानी आप जितना चाहें उतना निवेश कर सकते हैं.

ब्याज और मैच्योरिटी कितनी?

ब्याज दर: 7.5% सालाना (compounded yearly)

इस दर पर आपका पैसा लगभग 115 महीनों (लगभग 9 साल 7 महीने) में दोगुना हो जाता है.

उदाहरण से समझें:

  • अगर आप ₹1,00,000 निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर लगभग ₹2,00,000 मिलेंगे.
  • ₹50,000 निवेश करते हैं, तो आपको ₹1,00,000 मिलेंगे.
  • वहीं, ₹2,00,000 इंवेस्टमेंट पर ₹4,00,000 मिलेगा
  • जितनी राशि जमा करेंगे, उतनी ही राशि दोगुनी होकर मिलेगी.

अकाउंट को कैसे रख सकते हैं गिरवी?

आप अपने KVP अकाउंट को सिक्योरिटी के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए पोस्ट ऑफिस में अप्लाई करना होता है. यह अलग-अलग संस्थाओं के पास गिरवी रखा जा सकता है:

  • भारत सरकार या राज्य सरकार
  • RBI, बैंक या को-ऑपरेटिव बैंक
  • सरकारी या प्राइवेट कंपनियां
  • हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां

कब होता है प्री मैच्योर क्लोजर?

केवीपी अकाउंट को मैच्योरिटी से पहले बंद किया जा सकता है, लेकिन कुछ शर्तों के साथ:

  • खाताधारक की मृत्यु होने पर
  • कोर्ट के आदेश पर
  • गिरवी रखने वाले अधिकारी के आदेश पर
  • 2 साल 6 महीने के बाद बंद करने पर कुछ नियमों के अनुसार पैसा और ब्याज दिया जाता है.

मृत्यु होने पर किसे मिलेगा पैसा?

अगर खाताधारक की मृत्यु हो जाती है, तो जमा राशि नॉमिनी को दी जाती है. इसके अलावा, अगर नॉमिनी नहीं है, तो कानूनी वारिस को दी जाती है.

अकाउंट ट्रांसफर नियम क्या हैं?

KVP अकाउंट को ट्रांसफर किया जा सकता है:

  • मृत्यु के बाद नॉमिनी या वारिस को ट्रांसफर किया जा सकता है.
  • जॉइंट अकाउंट में बचे हुए होल्डर को ट्रांसफर हो सकता है.
  • कोर्ट के आदेश पर यह नियम लागू होता बै.
  • गिरवी रखने की स्थिति में भी अकाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं.

क्या ऑनलाइन सर्विस है?

KVP अकाउंट अब e-Banking के जरिए भी खोला जा सकता है. इसके लिए पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट होना जरूरी है. किसान विकास पत्र एक सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश योजना है, जिसमें जोखिम कम और रिटर्न निश्चित होता है. यह उन लोगों के लिए खासतौर पर अच्छा विकल्प है जो बिना जोखिम के अपना पैसा दोगुना करना चाहते हैं. अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो KVP आपके लिए एक स्मार्ट और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है.

काम की खबर
अगला लेख