Begin typing your search...

IPL 2026 से 2 दिन पहले फैंस को लगा झटका! BCCI ने लिया बड़ा फैसला; क्या है पूरा मामला?

आईपीएल 2026 शुरू होने से 2 दिन पहले फैंस को बड़ा झटका लगा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है.

IPL 2026 bcci cancelled opening ceremony
X

IPL 2026

( Image Source:  X/ @cricbuzz )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर3 Mins Read

Updated on: 26 March 2026 3:37 PM IST

IPL 2026: आईपीएल सीजन-19 शुरू होने में 2 दिन का समय बचा है. सभी टीमों के खिलाड़ी नए सीजन के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. विराट कोहली, एमएस धोनी से लेकर रोहित शर्मा जैसे दिग्गज एक फिर से एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वहीं अब आईपीएल 2026 शुरू होने से 2 दिन पहले फैंस को बड़ा झटका लगा है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमनी को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने यह निर्णय पिछले साल बेंगलुरु में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में लिया है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी.

क्यों नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी?

पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. इसके बाद 4 जून 2025 को बेंगलुरु में आयोजित जश्न के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी. इस दुखद घटना ने खेल जगत को गहरे सदमे में डाल दिया था. इसी वजह से बोर्ड ने इस बार किसी भी प्रकार के जश्न या भव्य आयोजन से दूरी बनाने का फैसला किया है.

कब होगा टूर्नामेंट का आगाज?

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो इस फैसले की एक और अहम वजह मानी जा रही है. ऐसे में उद्घाटन से पहले किसी बड़े समारोह का आयोजन न करना संवेदनशील कदम माना जा रहा है.

क्या होगी क्लोजिंग सेरेमनी?

हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 के समापन पर क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जा सकती है. यह 31 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले आयोजित होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि बोर्ड इस बार ओपनिंग की बजाय समापन समारोह पर ध्यान केंद्रित कर सकता है.

क्या पहले भी हुआ है ऐसा?

आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी को रद्द करने का फैसला बीसीसीआई ने पहली बार नहीं लिया है. इससे पहले 2019 में पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 CRPF जवानों की याद में भी उद्घाटन समारोह आयोजित नहीं किया गया था.

आईपीएल
अगला लेख