विवादित इस्लामिक उपदेशक Zakir Naik एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनका एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कई संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर बात की है. यह बातचीत पाकिस्तान के यूट्यूबर Nadir Ali के साथ हुई, जिसमें भारत, राजनीति और उनकी संभावित वापसी जैसे विषय शामिल रहे. इंटरव्यू के दौरान Zakir Naik ने भारत और प्रधानमंत्री Narendra Modi को लेकर कुछ अहम टिप्पणियां कीं, जिससे यह वीडियो चर्चा का केंद्र बन गया है. उनके बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे समर्थन दे रहे हैं तो कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं.