Begin typing your search...

IPL इतिहास में पहली बार हुआ था ये कारनामा, बुमराह पर भारी पड़े थे शमी; कैसे फेल हुई थी रोहित की मुंबई इंडियंस?

जब-जब आईपीएल की बात होती है तो फैंस के जहन में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का वो मैच आता है जिसमें 2 सुपर ओवर देखने को मिले थे. ये मुकाबला आईपीएल इतिहास का पहला और इकलौता ऐसा मैच बन गया था जिसमें 2 सुपर ओवर देखने को मिले थे.

MI vs PBKS double super over match
X

MI vs PBKS

IPL 2026: आईपीएल 2026 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. टूर्नामेंट शुरू होने में 2 दिन का समय बचा हुआ है. सीजन-19 का पहला मुकाबला इस बार 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. जब-जब आईपीएल की बात होती है तो फैंस के जहन में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का वो मैच आता है जिसमें 2 सुपर ओवर देखने को मिले थे. ये मुकाबला आईपीएल इतिहास का पहला और इकलौता ऐसा मैच बन गया था जिसमें 2 सुपर ओवर देखने को मिले थे. इसके बाद से कभी आईपीएल में 2 सुपर ओवर देखने नहीं मिले हैं.

आज हम आपको उस मुकाबले के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हैं कि दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहा था और कैसे मोहम्मद शमी मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह पर भारी पड़े थे. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में जहां क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल ने शानदार पारियां खेलीं, वहीं असली महफिल मोहम्मद शमी ने अपने घातक गेंदबाजी स्पेल से लूटी. 6 गेंदों के एक ओवर में शमी ने ऐसा कमाल किया, जिसने मैच का रुख ही बदल दिया.

मुंबई इंडियंस ने कितने बनाए थे रन?

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए. टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डिकॉक ने 43 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा आखिरी ओवरों में कीरोन पोलार्ड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 12 गेंदों पर नाबाद 34 रन ठोक दिए, जिससे टीम एक मजबूत स्कोर तक पहुंच सकी.

X/@cricbuzz


ये भी पढ़ें :Shane Warne का मास्टर स्ट्रोक, IPL खेलते हुए कमाए सिर्फ 9 करोड़, अब परिवार को मिल रहे 460 करोड़

केएल राहुल ने कितने बनाए थे रन?

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत भी दमदार रही थी. कप्तान केएल राहुल ने 51 गेंदों पर 77 रन बनाकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा था. उनके अलावा क्रिस गेल (24 रन), निकोलस पूरन (24 रन) और दीपक हुड्डा (23 रन) ने अहम योगदान दिया था. हालांकि, टीम 20 ओवर में 176 रन ही बना सकी और मुकाबला टाई हो गया.

कैसा रहा पहला सुपर ओवर?

पहले सुपर ओवर में पंजाब किंग्स ने बल्लेबाजी की थी. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद जसप्रीत बुमराह को सौंपी. बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन दिए और दो विकेट झटके. जवाब में मुंबई को जीत के लिए 6 रन चाहिए थे, लेकिन पंजाब की ओर से गेंदबाजी करने आए मोहम्मद शमी ने कमाल कर दिया. शमी ने लगातार छह यॉर्कर गेंदें फेंकी, जिससे रोहित शर्मा और डिकॉक सिर्फ 5 रन ही बना सके. आखिरी गेंद पर डिकॉक रन आउट हो गए और पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया.

X/ @KL_Siku_Kumar

कैसा रहा दूसरा सुपर ओवर?

दूसरे सुपर ओवर में मुंबई की ओर से कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए उतरे. दोनों ने मिलकर 11 रन बनाए. पंजाब को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी. क्रिस गेल ने आक्रामक शुरुआत करते हुए पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया था. इसके बाद मयंक अग्रवाल ने लगातार चौके लगाकर मैच खत्म कर दिया और पंजाब ने दो गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया था.

कैसे भारी पड़े थे शमी?

पहले ही सुपर ओवर में शमी की घातक गेंदबाजी ने उनको बुमराह से आगे कर दिया था. किसी को उम्मीद नहीं थी कि शमी 6 रनों का बचाव कर पाएंगे, लेकिन शमी ने जिस तरह से यॉर्कर पर यॉर्कर डाली मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों पर उनका कोई जवाब नहीं था.

X/ @rishabh18v

कैसा था शमी का प्रदर्शन?

इस मैच में गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे.

कैसा रहा था बुमराह का प्रदर्शन?

मैच में गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में महज 24 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा सुपर ओवर में बुमराह ने 2 विकेट चटकाए थे.

कौन रहा था प्लेयर ऑफ द मैच?

इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. उन्होंने 77 रनों की शानदार पारी खेली थी.

आईपीएलस्टेट मिरर स्पेशल
अगला लेख