Begin typing your search...

क्या आपने DDLJ में देखा है Juhi Chawla को? 30 साल पुराने BTS ने किया फैंस को हैरान

वीडियो के साथ फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी फिर चर्चा में आ गए, जिनमें शाहरुख द्वारा फिल्म ठुकराने की कहानी भी शामिल है.

क्या आपने DDLJ में देखा है Juhi Chawla को? 30 साल पुराने BTS ने किया फैंस को हैरान
X
( Image Source:  Instagram: bollywindow )
रूपाली राय
By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 23 May 2026 11:40 PM IST

कुछ फिल्में होती हैं जो समय के साथ नहीं बूढ़ी होतीं, बल्कि और भी प्यारी लगने लगती हैं. 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (DDLJ) भी ऐसी ही फिल्म है. 1995 में रिलीज हुई यह रोमांटिक फिल्म आज भी दिलों पर राज करती है. शाहरुख खान और काजोल की केमिस्ट्री, स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियां, और वो गाने जो आज भी हर शादी के फंक्शन में बजते हैं.

लेकिन हाल ही में एक अनकट बिहाइंड द सीन वीडियो देखकर फैंस मन में फिल्म की वो पुरानी यादें फिर से ताजा हो गईं. वीडियो में सबसे खास बात यह थी कि जूही चावला शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं. जी हां, वही जूही चावला, जो 90 के दशक की सबसे पॉपुलर हीरोइन थी. फिल्म में उनका रोल नहीं था, लेकिन बिहाइंड द सीन में उनकी मौजूदगी ने सबको हैरान कर दिया.

क्या है वायरल वीडियो में

bollywindow इंस्टा ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें ट्रेन का एक शॉट है चल रहा है और काजोल नजर आ रही है. वहीं जस्ट उनके पीछे शाहरुख खान के साथ जूही चावला बैठी है. बैकग्राउंड में 'तुझे देखा तो' गिटार ट्यून बज रहा होता है. जिसे सुनकर जूही चावला शाहरुख से कहती पूछती है क्या गाना हो रहा है? शाहरुख उन्हें समझाते हैं नहीं नहीं सिर्फ सीन शूट हो रह है. फैंस इस सीन को देखकर जितना हैरान हैं उतना ही पुरानी यादें ताजा कर रहे है. हालांकि फिल्म के निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने इस सीन को फाइनल कट में नहीं रखा. बता दें कि उस समय जूही चावला और शाहरुख खान साथ में कई फिल्में कर चुके थे 'डर' और 'राजू बन गया जेंटलमैन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके है.

टॉम क्रूज को लेना चाहते थे आदित्य चोपड़ा

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' आज शाहरुख खान की सबसे बड़ी और सबसे यादगार फिल्म मानी जाती है. लेकिन कम लोग जानते हैं कि शाहरुख ने इस फिल्म को चार बार ठुकरा दिया था. लेकिन फिर भी आखिरकार उन्होंने साइन कर लिया. हालांकि शाहरुख इस फिल्म के लिए पहली पसंद भी नहीं थे. आदित्य इस फिल्म में काजोल के ऑपोजिट हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को लेना चाहते थे. दोनों के साथ बात नहीं बन पाई तब उन्होंने शाहरुख को फिल्म ऑफर की.

क्यों शाहरुख़ ने रिजेक्ट की थी फिल्म?

फिल्म की कहानी सुनने के बाद शाहरुख को राज का किरदार किसी लड़की जैसा लगा. जिसकी वजह से वह यह फिल्म नहीं करना चाहते थे.एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैं रोमांटिक रोल नहीं करना चाहता था. जब मैं फिल्मों में आया तब मेरी उम्र 26 साल थी. मैंने सोचा मैं रोमांटिक हीरो बनने के लिए बहुत पुराना हो गया हूं.' इसके अलावा, DDLJ का किरदार राज उन्हें बहुत सॉफ्ट और ज्यादा लड़कियों वाला लगा. वे कहते थे कि यह रोल उनके स्टाइल से मैच नहीं कर रहा.

वो लाइन जो छू गई शाहरुख़ के दिल को

आदित्य हार नहीं माने उन्होंने शाहरुख से चार मुलाकातें की. कई हफ्तों तक समझाते रहे. आखिरकार उन्होंने वो जादुई लाइन बोली जो शाहरुख के दिल को छू लिया. आदित्य ने कहा, 'तुम कभी सुपरस्टार नहीं बन सकते, जब तक तुम हर लड़की के सपनों का राजकुमार और हर मां का सपनों का बेटा नहीं बन जाते।यह बात शाहरुख के दिल को छू गई. उन्होंने सोचा कि यह रोल उन्हें नया इमेज दे सकता है. आखिरकार उन्होंने हामी भर दी.

shah rukh khanbollywood
अगला लेख