Begin typing your search...

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai OTT: थिएटर के बाद इस प्लेटफॉर्म पर लगेगा वरुण धवन की रॉमकॉम का तड़का!

वरुण धवन और डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून 2026 को रिलीज होने जा रही है. फिल्म थिएटर रिलीज के बाद ZEE5 पर स्ट्रीम हो सकती है.

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai OTT: थिएटर के बाद इस प्लेटफॉर्म पर लगेगा वरुण धवन की रॉमकॉम का तड़का!
X
( Image Source:  IMDB )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 23 May 2026 2:06 PM IST

बॉलीवुड में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में चल रही फिल्मों में से एक है 'है जवानी तो इश्क होना है' (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai). यह फिल्म जून 2026 की सबसे रोमांचक और मजेदार रिलीज होने वाली है. इसमें लीड रोल में हैं वरुण धवन, और फिल्म के निर्देशक हैं उनके पिता डेविड धवन. यह पिता-पुत्र की जोड़ी की चौथी फिल्म है. इससे पहले दोनों 'जुड़वा 2', 'मैं तेरा हीरो' और 'कुली नंबर 1' जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं. यह पूरी फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसमें प्यार, मजाक, हंसी और युवा जोश भरपूर होगा. फिल्म 5 जून 2026 को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. रिलीज से पहले फिल्म के ट्रेलर का इंतजार भी दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं. निर्माता जल्द ही ट्रेलर जारी करने वाले हैं.

ओटीटी पर कहां देख सकेंगे फिल्म?

फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर पर दी गई जानकारी के अनुसार, 'है जवानी तो इश्क होना है' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ZEE5 पर स्ट्रीम होगी. अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. आमतौर पर बॉलीवुड की बड़ी फिल्में थिएटर रिलीज के 45 से 60 दिनों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं. तो उम्मीद है कि यह फिल्म भी उसी समय के आस-पास ZEE5 पर अवेलेबल हो जाएगी.

रिलीज डेट में हुआ बदलाव

दरअसल, यह फिल्म पहले 22 मई 2026 को रिलीज होने वाली थी. उस समय इसका मुकाबला अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म 'चांद मेरा दिल' से होने वाला था. लेकिन बाद में फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया. नई तारीख 5 जून 2026 तय की गई. यह बदलाव यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के पोस्टपोन होने के बाद हुआ. वरुण धवन ने खुद इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके नई रिलीज डेट की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, '5 जून 2026 को सिनेमाघरों में. thenameisyash और maddockfilms का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने हमारे कैलेंडर को रीसेट करने में मदद की. अब हमारी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' अपनी मूल तारीख पर रिलीज हो रही है.' वरुण ने यह भी बताया कि IPL के खत्म होने के बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में आने वाली पहली बड़ी फिल्म होगी.

वरुण धवन की पिछली रोमांटिक कॉमेडी फिल्में

वरुण धवन रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में दर्शकों को बहुत पसंद आते हैं. 'है जवानी तो इश्क होना है' उनकी पहली रोमांटिक कॉमेडी नहीं है. उन्होंने इससे पहले सफल रोमांटिक फिल्में की हैं: 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'मैं तेरा हीरो' और 'दिलवाले'. हाल ही में 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में नजर आए थे. अपनी आखिरी फिल्म में वरुण को जेपी दत्ता की युद्ध ड्रामा 'बॉर्डर 2' में देखा गया था. अब वे फिर से अपने पिता के साथ हल्की-फुल्की, मस्ती भरी रोमांटिक कॉमेडी लेकर आ रहे हैं. फिल्म में वरुण के अलावा मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

bollywood
अगला लेख