Begin typing your search...

Mohammed Shami ने PBKS के खिलाफ रचा इतिहास, Priyansh Arya का विकेट लेकर तोड़ा Jofra Archer का रिकॉर्ड

मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली ही गेंद पर विकेट लेकर IPL इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने जोफ्रा आर्चर को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने का कारनामा किया.

Mohammed Shami
X

मोहम्मद शमी

( Image Source:  IPL )

Mohammed Shami Record: लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने IPL इतिहास में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अब वह IPL पारी की पहली ही गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. शमी ने यह कारनामा 6वीं बार किया, जबकि Jofra Archer 5 बार ऐसा कर चुके हैं.

पंजाब किंग्स के खिलाफ शमी ने पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्य का विकेट चटकाकर लखनऊ को बड़ी सफलता दिलाई. प्रियांश का कैच इस सीजन अपना पहला मैच खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने लिया.

नए गेंद से खतरनाक साबित हो रहे शमी

IPL 2026 में शमी नई गेंद से बेहद खतरनाक साबित हुए हैं. पहले ओवर में उन्होंने 13 ओवर गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.23 रहा, जबकि 61.5 प्रतिशत गेंदें डॉट रही हैं. यानी उनके खिलाफ बल्लेबाजों के लिए शुरुआत से ही रन बनाना आसान नहीं रहा.

प्रियांश आर्य के लिए कैसा रहा आईपीएल 2026?

Priyansh Arya का इस सीजन प्रदर्शन दो अलग-अलग हिस्सों में बंटा नजर आया. सीजन के शुरुआती 7 मैचों में उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 283 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 40.42 और स्ट्राइक रेट 250.44 रहा. उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए, लेकिन अगले 6 मैचों में उनका फॉर्म पूरी तरह गिर गया. इस फेज में वह सिर्फ 81 रन बना सके. औसत घटकर 13.5 रह गया, जबकि स्ट्राइक रेट भी 137.3 तक गिर गया. हालांकि इस दौरान उनके बल्ले से एक फिफ्टी जरूर निकली.

दिलचस्प बात यह है कि तेज गेंदबाजों की शॉर्ट गेंदों के खिलाफ प्रियांश आर्या इस सीजन काफी आक्रामक रहे हैं. उन्होंने 55 गेंदों पर 141 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 256.4 का रहा और उन्होंने 10 चौके व 14 छक्के लगाए. हालांकि इसी दौरान वह 4 बार आउट भी हुए.

Cooper Connolly ने 14 मैच में बनाए 491 रन

उधर, Cooper Connolly अपने डेब्यू IPL सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 491 रन बनाए. वह IPL इतिहास के सबसे सफल डेब्यू सीजन बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस सूची में टॉप पर अब भी Shaun Marsh हैं, जिन्होंने 2008 में पंजाब के लिए 616 रन बनाए थे। इसके बाद कूपर कॉनॉली का नंबर आता है. वहीं Priyansh Arya 475 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि Devdutt Padikkal और Shreyas Iyer भी इस खास लिस्ट में शामिल हैं.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख