Begin typing your search...

IPL 2026: MI से हार के बाद फंस गई PBKS! प्लेऑफ की रेस से हो सकती है बाहर, क्या बन रहा अब समीकरण?

मुंबई इंडियंस के हाथों मिली 6 विकेट से हार के बाद पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को थोड़ा झटका जरूर लगा है. ये पंजाब की लगातार पांचवीं हार है. हालांकि PBKS के लिए अब भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है.

punjab kings playoff scenario
X

punjab kings playoff scenario

( Image Source:  X/ @DineshRedBull )

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला धर्मशाला में पंजाब किंग्स और 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. इस मैच में एकबार फिर से श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब को हार का सामना करना पड़ा है, ये PBKS की अब इस सीजन लगातार पांचवीं हार है. इस हार के साथ पंजाब की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को भी तगड़ा झटका लगा है.

हालांकि टीम के पास अभी भी मौका है लेकिन जो टीम शुरुआत के सभी 6 मैच जीतकर एक समय टॉप पर थी और प्लेऑफ में सबसे पहले क्वालीफाई करने की दावेदार मानी जा रही थी अब उसके लिए रास्ते काफी कठिन लग रहे हैं. फिलहाल पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर बनी हुई है.

क्या है PBKS के लिए प्लेऑफ का समीकरण?

पंजाब किंग्स के अब 12 मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें से टीम ने 6 में जीत और 5 में हार का सामना किया है. 13 अंक के साथ फिलहाल पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. अगर अब पंजाब किंग्स को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उसको अगले दोनों मैच जीतने होंगे. जो उतना आसान होने वाला है नहीं है. पंजाब के अगले 2 मैच आरसीबी और सीएसके के साथ होने वाले हैं.

आरसीबी जिस तरह की फॉर्म में दिख रही है ऐसे में पंजाब के लिए उनके सामने जीतना आसान नहीं होगा. अगर पंजाब अगले दोनों मैच जीत जाती है तो उसके 17 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी. लेकिन अगर एक भी मुकाबला अब यहां से पंजाब हारी तो उसका बाहर होना लगभग तय है.

कितने विकेट से मिली हार?

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 200 रन बनाए थे. पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा अजमत ने 17 गेंदों पर 38 रन बनाए थे. वहीं अंत में बार्टलेट ने 18 और विनोद ने 15 रनों की अच्छी पारी खेली थी. मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करते हुए इस मैच में शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए थे.

इसके बाद मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य को 19.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर सबसे ज्यादा 75 रनों की नाबाद पारी खेली थी. जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा रियान रिक्लटेन ने 23 गेंदों पर 48 रन बनाए थे. वहीं रोहित शर्मा के बल्ले से 25 रन निकले थे. मुंबई ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीतकर पंजाब को तगड़ा झटका जरूर दिया है.

आईपीएल
अगला लेख