Begin typing your search...

तुम मुझे खो दोगे! Mouni Roy से शादी नहीं करना चाहते थे Suraj Nambiar; एक्ट्रेस ने दिया था अल्टीमेटम

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने शादी के चार साल बाद तलाक की पुष्टि कर दी है. इसी बीच सूरज का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शादी को लेकर अपनी झिझक और मौनी के अल्टीमेटम का खुलासा किया था.

तुम मुझे खो दोगे! Mouni Roy से शादी नहीं करना चाहते थे Suraj Nambiar; एक्ट्रेस ने दिया था अल्टीमेटम
X
( Image Source:  X: @venom1s )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 15 May 2026 10:14 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) और उनके पति सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) ने सोशल मीडिया पर एक साथ बयान जारी करके अपने तलाक की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. दोनों ने कहा है कि यह फैसला उन्होंने बहुत सोच-समझकर लिया है. उन्होंने अपने फैंस और मीडिया से अपील की है कि इस मुश्किल समय में उनकी निजी जिंदगी का सम्मान किया जाए और बेवजह बातों में दखल न डाला जाए.

दोनों ने जॉइंट बयान में लिखा कि वे इस पूरे मामले को निजी तरीके से और शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाना चाहते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि कई तरह की मनगढ़ंत खबरें और झूठी अफवाहें उनके रिश्ते की सच्चाई को बिल्कुल नहीं दिखाती हैं. इस बयान के बाद फैंस काफी हैरान हैं क्योंकि कुछ दिनों पहले ही दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था, जिससे तलाक की अफवाहें तेज हो गई थी.

पुराना इंटरव्यू फिर से सामने आया

इसी बीच, मौनी और सूरज का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में सूरज नाम्बियार ने खुलकर बताया था कि वे शादी के विचार से पहले पूरी तरह सहमत नहीं थे. उन्होंने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'काफी लंबे समय तक मैं शादी करने के खिलाफ था. लेकिन शादी के एक साल बाद मैं कह सकता हूं कि यह बहुत शांतिपूर्ण और अच्छा अनुभव है. मैं दूसरों को भी शादी की सलाह दूंगा.'

शादी नहीं करना चाहते थे सूरज

सूरज ने बताया कि मौनी शुरू से ही शादी को लेकर बेहद क्लियर थी. दोनों काफी सालों तक डेटिंग कर रहे थे, लेकिन मौनी एक दिन साफ-साफ कह दिया था कि या तो शादी करो या रिश्ता खत्म करो. सूरज ने मौनी की फीलिंग्स का सम्मान रखते हुए शादी के ऑफर को स्वीकार किया और शादी करने को राजी हो गए. सूरज जो शादी को लेकर बहुत ज्यादा क्लियर नहीं थे हां, कहने के बाद भी वह शादी से पहले मौनी के साथ समय बीताते रहे. लेकिन उन्हें मौनी का अल्टीमेटम भी याद रहा. सूरज ने टाइम को बताया था कि अल्टीमेटम से पहले वह शादी को टालते रहे लेकिन जब अल्टीमेटम मौनी से मिला तो साफ था कि अगर मैं उससे शादी नहीं करूंगा तो उसे हमेशा के लिए खो दूंगा. लेकिन आगे मुझे समझ आया कि मौनी मेरे लिए सही जीवनसाथी है और इसलिए शादी का फैसला लिया.

मौनी रॉय ने शादी को सफल बनाने के लिए क्या किया?

मौनी रॉय ने भी इस इंटरव्यू में बताया कि उनकी शादी सफल रहने का बड़ा राज यह था कि दोनों अपने-अपने काम में बहुत बिजी रहते थे. उन्होंने कहा, 'हम दोनों प्रोफेशनल लाइफ में बिजी रहते हैं, इसलिए जब भी हमें एक-दूसरे के साथ समय मिलता है, हम उसे पूरी तरह एंजॉय करते हैं. हम जानबूझकर कोशिश करते हैं कि ये पल पॉजिटिव और यादगार बनें।' मौनी ने यह भी स्वीकार किया कि रिश्ते में बहसें हुई हैं और यह सफर आसान नहीं रहा, लेकिन आज वे उस जगह पहुंच चुके हैं जहां वे बिना किसी शिकायत के एक-दूसरे को अपनी बात कह सकते हैं और खुश रह सकते हैं. सूरज नाम्बियार ने मुंबई में बसने के बारे में भी अपनी चिंता जताई थी. उन्होंने कहा, 'मुंबई में आकर बसने का विचार मुझे थोड़ा डराता था. मुझे लगा था कि यह आसान नहीं होगा, लेकिन मौनी ने मेरे लिए बहुत मेहनत की. उन्होंने मुझे यहां पूरी तरह सहज और घर जैसा महसूस कराया. अब उसके दोस्त मेरे दोस्त बन चुके हैं और मेरे दोस्त उसके. यह हमारे लिए एक बड़ा विकास का सफर रहा है.'

अब रास्ते अलग

जो जोड़ी कभी एक-दूसरे को सपोर्ट करने और साथ काम करने की बात कर रही थी, अब 4 साल बाद उनकी शादी खत्म हो गई है. दोनों ने अपने बयान में कहा है कि वे भविष्य में भी एक-दूसरे का सम्मान करेंगे. फिलहाल फैंस इस खबर से काफी दुखी हैं. मौनी रॉय टीवी और फिल्मों में अपनी मेहनत और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं, जबकि सूरज बिजनेसमैन हैं. दोनों की शादी को लेकर पहले काफी चर्चाएं हुई थी.

bollywood
अगला लेख