Mouni Roy को चीट कर रहे थे Suraj Nambiar, अखरता था पत्नी का स्टारडम; क्या यहीं है तलाक की असली वजह?
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है. इंस्टाग्राम पर जारी बयान में मौनी ने अफवाहों को झूठा बताते हुए प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की.
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) और उनके पति, दुबई के बिजनेसमैन सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) ने आपसी समझदारी से अपनी चार साल की शादी को खत्म कर लिया है. मौनी रॉय ने अपने इंस्टा हैंडल से कन्फर्म कर दिया है उनकी राहें अब जुदा हो गई है. इंस्टाग्राम पर मौनी ने लिखा, 'हम इस बात से काफी दुखी हैं कि मीडिया के कुछ हिस्से हमारी निजी जिंदगी में बिना वजह दखल दे रहे हैं और बेवजह ध्यान दे रहे हैं. हम यह बताना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला लिया है. हम दोनों मामले को पूरी तरह प्राइवेट तरीके से और आपसी सहमति से सुलझाने के लिए जरूरी समय ले रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा, 'कई मनगढ़ंत कहानियां और साफ झूठ फैलाकर हमारी निजी जिंदगी को सनसनीखेज बनाने की कोशिश की जा रही है, जो हमारे रिश्ते की असली सच्चाई नहीं दिखाती. बदलती व्यक्तिगत जरूरतों पर गौर करने के बाद, हमने आपसी सम्मान और समझ के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. इस समय हम इस पूरे फेज को सोच-समझकर और प्राइवेट तरीके से आगे बढ़ाने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं. हम आने वाले समय में अपनी दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश करेंगे. हम आप सभी की समझदारी, हमारी प्राइवेसी का सम्मान और इस दौरान दिए गए लगातार सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रगुजार हैं.'
सीनियर जर्नलिस्ट विक्की लालवानी का दावा
सीनियर जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने एक रिपोर्ट में इन अफवाहों को और हवा दी. उनकी रिपोर्ट के अनुसार, मौनी और सूरज पिछले छह महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं. दोनों की लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज अब खत्म हो चुकी है. प्यार और जुनून गायब हो गया है तथा झगड़ों की संख्या बढ़ गई है. लालवानी ने लिखा कि बिना किसी मैजिक के दोनों का फिर से साथ आना बहुत मुश्किल लगता है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि मौनी इस दौरान कई बार अपना घर बदल चुकी हैं. दोनों ने अभी तक तलाक के लिए कोई आधिकारिक अर्जी नहीं दी है, लेकिन मौनी वकीलों से सलाह ले रही हैं. जरूरत पड़ी तो काउंसलिंग सेशन भी हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें :Mouni Roy और Suraj Nambiar का हुआ तलाक, एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट; कहा- हम दोस्त रहेंगे
क्या सूरज ने मौनी को चीट किया था?
पिछले कई महीनों से दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर लगातार अफवाहें चल रही थी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कुछ अपुष्ट खबरों में तो यह भी कहा गया कि सूरज ने मौनी के साथ चीटिंग की और उन्हें पैसे व शोहरत के लिए इस्तेमाल किया. हालांकि इन आरोपों की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. मौनी रॉय ने खुद इन अफवाहों पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने लिखा था, 'सभी मीडिया से विनम्र निवेदन है कि झूठी खबरें पब्लिश न करें...हमें प्राइवेसी दें.'
रिश्ते में समस्या के क्या थे कारण
जर्नलिस्ट के अनुसार, जब भी सूरज मुंबई आते थे तो उन्हें अक्सर नेग्लेक्ट महसूस होता था. सूरज के पास भले ही बहुत पैसा हो, लेकिन मुंबई जैसे शहर में उन्हें लगता था कि कोई उन्हें खास नहीं पहचानता, जबकि उनकी पत्नी मौनी रॉय को हर जगह लोग पहचानते और प्यार करते हैं. इस अंतर ने उनके रिश्ते पर गहरा असर डाला हो सकता है.
चार साल पहले हुई थी शादी
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी अभी चार साल भी पूरी नहीं हुई है. दोनों ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में धूमधाम से शादी की थी. इस शादी में मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिला था. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. दोनों परिवारों की परंपराओं का पूरा ध्यान रखा गया था, जिससे यह शादी और भी यादगार बन गई. दोनों की मुलाकात साल 2019 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी. आपसी दोस्तों के जरिए पहली बार मिले मौनी और सूरज को एक-दूसरे पसंद आ गया. धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी, फिर डेटिंग शुरू हुई और कुछ समय बाद उन्होंने शादी का फैसला कर लिया.




