Mouni Roy और Suraj Nambiar का हुआ तलाक, एक्ट्रेस ने शेयर की पोस्ट; कहा- हम दोस्त रहेंगे
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं. इंस्टाग्राम गतिविधियों के बीच मौनी ने बयान जारी कर फैंस से अफवाहों पर भरोसा न करने और प्राइवेसी देने की अपील की.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) और उनके पति, बिजनेस सूरज नाम्बियार (Suraj Nambiar) के रिश्ते को लेकर एक बार फिर से तलाक की अफवाहें जोरों पर हैं. सबकी नजर अब उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टिकी हुई है. फैंस ने देखा कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इसके साथ ही सूरज ने अपनी प्रोफाइल से मौनी के साथ वाली शादी की तस्वीरें भी हटा दी हैं या आर्काइव कर दी हैं. इन बदलावों ने सबको हैरान कर दिया है. अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए एक बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि सूरज पर कोई झूठा आरोप न लगाए और हमें प्राइवेसी में सुलह करने का समय दें.
हम दोस्त रहेंगे
इंस्टा हैंडल पर मौनी ने लिखा, 'हम इस बात से दुखी हैं कि मीडिया के कुछ हिस्से हमारी पर्सनल ज़िंदगी में बेवजह और दखल देने वाला ध्यान दे रहे हैं. हम यह बताना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फ़ैसला किया है और हम मामलों को प्राइवेटली और आपसी सहमति से सुलझाने के लिए ज़रूरी समय ले रहे हैं. मनगढ़ंत कहानियां और साफ़ झूठ फैलाकर हमारी निजी ज़िंदगी को सनसनीखेज बनाने की कोशिश की गई है, जो हमारे रिश्ते की सच्चाई नहीं दिखाता. बदलती पर्सनल ज़रूरतों पर सोच-विचार करने के बाद, हमने आपसी सहमति से सम्मान और समझ के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फ़ैसला किया है. इस समय, हम इस फेज़ को सोच-समझकर और प्राइवेट तरीके से आगे बढ़ाने पर फोकस कर रहे हैं. हम आने वाले समय में अपनी दोस्ती को बनाए रखने की कोशिश करेंगे. हम आपकी समझदारी, हमारी प्राइवेसी का सम्मान और इस दौरान हमें दिए गए लगातार सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रगुजार हैं.'
चार साल पहले की थी शादी
मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी को अभी चार साल भी नहीं हुए हैं. 27 जनवरी 2022 को गोवा में दोनों ने धूमधाम से शादी की थी. मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के साथ हुई इस शादी की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर छा गई थी.




