Begin typing your search...

भारत की इस टीम में हुआ Vaibhav Sooryavanshi का सलेक्शन, तिलक वर्मा कप्तान; IPL के कई धुरंधर भी शामिल

IPL में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब वैभव सूर्यवंशी के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सिर्फ 15 साल की उम्र में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचाने वाले वैभव को अब भारत की ‘A’ टीम में मौका मिल गया है. साथ ही IPL के कई धुरंधर खिलाड़ियों को भी मौका मिला है.

भारत की इस टीम में हुआ Vaibhav Sooryavanshi का सलेक्शन, तिलक वर्मा कप्तान; IPL के कई धुरंधर भी शामिल
X
( Image Source:  @Teamindiacrick-X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 14 May 2026 6:10 PM IST

IPL 2026 में अपने दमदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अब उनके शानदार खेल का बड़ा इनाम मिल गया है. क्रिकेट जगत में चर्चा तेज है कि यह युवा बल्लेबाज जल्द ही भारत की सीनियर या India A टीम के लिए मैदान पर उतरता दिखाई दे सकता है. वैभव के चयन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट में टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और लगातार बेहतर प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने पर मजबूर कर दिया है.

किस टीम के खिलाफ वैभव खेलेंगे पहला मैच?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वैभव सूर्यवंशी को आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए India A टीम में शामिल किया है. यह सीरीज श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के खिलाफ खेली जाएगी. यह फैसला युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के करीब लाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां उन्हें बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

IPL 2026 में वैभव का धमाकेदार प्रदर्शन

IPL 2026 का सीजन वैभव सूर्यवंशी के लिए बेहद खास रहा. उन्होंने 11 मैचों में कुल 440 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया. उनकी बल्लेबाजी में जो आक्रामकता और आत्मविश्वास दिखा, उसने उन्हें भविष्य का बड़ा स्टार बना दिया. इसी शानदार फॉर्म का सीधा असर उनके चयन पर पड़ा और उन्हें तुरंत India A टीम में जगह मिल गई.

India A की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथों में

इस महत्वपूर्ण त्रिकोणीय सीरीज के लिए तिलक वर्मा को India A टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. तो रियान पराग को उपकप्तान. यह 15 सदस्यीय टीम 9 जून से मैदान में उतरेगी और IPL के तुरंत बाद इस सीरीज की शुरुआत होगी. सीरीज का समापन 21 जून को निर्धारित है, जहां युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का बड़ा मौका मिलेगा.

'58 गेंदों में शतक' से बनी पहचान

वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार क्रिकेट जगत का ध्यान तब खींचा जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ युवा टेस्ट सीरीज में तूफानी शतक जड़ा. चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 58 गेंदों में शतक पूरा कर दिया, जिसने उन्हें रातों-रात चर्चा में ला दिया. उनकी यह पारी क्रिकेट इतिहास में खास मानी जाती है, क्योंकि यह Moeen Ali के बाद दूसरी सबसे तेज युवा टेस्ट सेंचुरी में शामिल हो गई.

भविष्य की उम्मीदें और बड़ा मंच

वैभव का लगातार बढ़ता प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि वह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का अहम हिस्सा बन सकते हैं. IPL से लेकर India A तक का उनका सफर बेहद तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो उन्हें भविष्य के बड़े सितारों की कतार में खड़ा करता है. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगर उनका फॉर्म इसी तरह जारी रहा तो वह जल्द ही भारत की सीनियर टीम में भी जगह बना सकते हैं.

IPL के इन खिलाड़ियों को भी मिला मौका

टीम में प्रियंश आर्य, सुर्यांश शेडगे और अंशुल कंबोज जैसे युवा खिलाड़ियों को भी जगह मिली है, जिन्होंने IPL में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. यह सीरीज भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि 2027 ODI वर्ल्ड कप से पहले टीम को नए विकल्प तैयार करने हैं.

आईपीएल
अगला लेख