Begin typing your search...

मौनी रॉय के एक्स पति सूरज नांबियार कौन? नेटवर्थ में एक्ट्रेस भी पीछे, कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस Mouni Roy एक बार फिर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर तलाक की जानकारी दी है और कहा कि हम दोनों ने सहमति से तलाक ले लिया है और दोस्त रहेंगे.

मौनी रॉय के एक्स पति सूरज नांबियार कौन? नेटवर्थ में एक्ट्रेस भी पीछे, कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 14 May 2026 7:10 PM IST

टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस Mouni Roy इन दिनों पर्शनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं तो वहीं एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर तलाक की जानकारी दी है और कहा कि हम दोनों ने सहमति से तलाक ले लिया है और दोस्त रहेंगे जिसके बाद सोशल मीडिया पर Suraj Nambiar की खूब चर्चा की जा रही है तो वहीं कई सवाल उठ रहे हैं आखिर किस वजह से तलाक हुआ है.

दोनों ने अपने बयान में कहा कि वे इस परिस्थिति को निजी और सम्मानजनक तरीके से संभालना चाहते हैं और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की. इसके बाद सोशल मीडिया पर तलाक और रिश्ते टूटने की खबरों ने और जोर पकड़ लिया. ऐसे में अब लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सूरज नांबियार कौन हैं, क्या करते हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है?

कौन हैं सूरज नांबियार?

Suraj Nambiar मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले बिजनेसमैन हैं. वह लंबे समय तक दुबई में इन्वेस्टमेंट बैंकर और बिजनेस प्रोफेशनल के तौर पर काम कर चुके हैं. सूरज हमेशा से कैमरों और ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाकर रखते आए हैं. फिल्म इंडस्ट्री से उनका कोई सीधा संबंध नहीं रहा, लेकिन बिजनेस वर्ल्ड में उनका नाम काफी जाना जाता है.

उन्होंने प्रतिष्ठित London School of Economics and Political Science से फाइनेंशियल और मैनेजेरियल अकाउंटिंग की पढ़ाई की थी. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दुबई में अपने परिवार के बिजनेस नेटवर्क को संभालना शुरू किया और धीरे-धीरे निवेश और एसेट मैनेजमेंट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई.

दुबई से मुंबई तक फैला है बिजनेस

सूरज नांबियार का बिजनेस नेटवर्क सिर्फ दुबई तक सीमित नहीं बताया जाता. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने रियल एस्टेट, एसेट मैनेजमेंट और कई निवेश प्रोजेक्ट्स में काम किया है. भारत में भी उनके कुछ बिजनेस इन्वेस्टमेंट और प्रॉपर्टी कनेक्शन बताए जाते हैं, खासकर मुंबई में. हालांकि सूरज अपनी निजी जिंदगी और बिजनेस को बेहद लो-प्रोफाइल रखते हैं, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल काफी लग्जरी मानी जाती है.

कितनी है सूरज नांबियार की नेटवर्थ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरज नांबियार की अनुमानित नेटवर्थ करीब 50 से 60 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. वहीं Mouni Roy की कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ रुपये आंकी जाती है. शादी के बाद दोनों ने बिजनेस पार्टनर के रूप में भी साथ काम किया. साल 2022 में उन्होंने मिलकर एक ग्लोबल एड-टेक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया. इसके बाद मुंबई में एक हाई-एंड रेस्टोरेंट वेंचर की शुरुआत भी की गई, जिसने बिजनेस सर्कल में काफी चर्चा बटोरी.

कैसे शुरू हुई थी मौनी और सूरज की लव स्टोरी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Mouni Roy और Suraj Nambiar की पहली मुलाकात साल 2019 में दुबई में एक न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी. दोनों कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे. शुरुआत में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे रिश्ता प्यार में बदल गया. करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया. जनवरी 2022 में गोवा में बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों के साथ दोनों की ग्रैंड वेडिंग हुई थी. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं.

सोशल मीडिया से शुरू हुईं तलाक की चर्चाएं

हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं. फिर दोनों की ओर से जारी बयान ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी. हालांकि दोनों ने अपने बयान में साफ कहा कि वे इस मुश्किल दौर को निजी तरीके से संभालना चाहते हैं और आने वाले समय में दोस्ती बनाए रखने की कोशिश करेंगे.

bollywood
अगला लेख