'द सरयू’ प्रोजेक्ट' में Ranbir Kapoor का बड़ा निवेश, अयोध्या में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी; इतनी है कीमत
रणबीर कपूर ने अयोध्या के लग्जरी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ में ₹3.31 करोड़ का प्लॉट खरीदकर बड़ा निवेश किया है. इससे पहले अमिताभ बच्चन भी इसी प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपये का निवेश कर चुके हैं.
अयोध्या में रियल एस्टेट की दुनिया में एक नई चर्चा छा गई है. बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने मंदिर नगरी अयोध्या में प्रीमियम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट 'द सरयू' में जमीन का एक टुकड़ा खरीद लिया है. यह खबर 14 मई को सामने आई। डेवलपर कंपनी हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) ने बताया कि रणबीर कपूर ने करीब ₹3.31 करोड़ की राशि में यह प्लॉट लिया है. यह प्लॉट 2,134 वर्ग फुट का है. कंपनी का कहना है कि अयोध्या में लग्जरी और ब्रांडेड प्लॉटेड डेवलपमेंट की मांग तेजी से बढ़ रही है, और रणबीर कपूर का यह निवेश उसी बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है.
'द सरयू बाय होएबीएल' अयोध्या की एक बेहद खास प्रोजेक्ट है. यह सरयू नदी के किनारे बसी 75 एकड़ में फैली हुई है. प्रोजेक्ट में कई वर्ल्ड क्लास सुविधाएं दी जा रही हैं, जैसे- बड़ा क्लबहाउस, 35 से ज्यादा लाइफस्टाइल सुविधाएं, द लीला होटल्स द्वारा चलाया जाने वाला 5 एकड़ का पूरी तरह शाकाहारी लग्जरी होटल. यह प्रोजेक्ट आध्यात्मिक और लग्जरी जीवनशैली को एक साथ जोड़ने का बेहतरीन उदाहरण बन रहा है.
रणबीर कपूर का बयान
हिन्दुस्तान टाइम के मुताबिक रणबीर ने कहा, 'मेरा मानना है कि अयोध्या ने मुझे चुना है और मैंने इस पुकार का जवाब दिया है। अयोध्या हमारे इतिहास और सांस्कृतिक विरासत का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरयू किनारे यह जमीन अब मेरे परिवार की विरासत का हिस्सा बन गई है. HoABL की पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया ने इस पूरी यात्रा को बहुत आसान, पारदर्शी और सहज बना दिया.' वहीं हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने कहा, 'रणबीर कपूर जैसे समझदार निवेशक का भरोसा इस बात को और मजबूत करता है कि लोग अयोध्या को सिर्फ भावनात्मक रूप से नहीं, बल्कि एक रणनीतिक और फॉरवर्ड-लुकिंग इंवेस्टमेंट्स के रूप में भी देख रहे हैं.'
अमिताभ बच्चन का पहले से निवेश
रणबीर कपूर अमिताभ बच्चन के बाद अयोध्या में इस प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले दूसरे बड़े बॉलीवुड स्टार बन गए हैं. मार्च 2026 में अमिताभ बच्चन ने HoABL से 2.67 एकड़ जमीन करीब 35 करोड़ रुपये में खरीदी थी. इससे पहले मई 2025 में उन्होंने 'द सरयू' के पास 25,000 वर्ग फुट का प्लॉट लगभग 40 करोड़ रुपये में लिया था. 2024 में भी उन्होंने इसी प्रोजेक्ट में 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. अयोध्या के अलावा अमिताभ बच्चन ने कंपनी की 'सोल दे अलीबाग' प्रोजेक्ट में भी 10 करोड़ रुपये का निवेश किया है.
रणबीर और 'रामायण' फिल्म
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं. वे इस महंगे प्रोजेक्ट में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का कुल बजट ₹4,000 करोड़ बताया जा रहा है, जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बनाता है. फिल्म में यश रावण, साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर




