Begin typing your search...

है तो जनानी ही... मुश्किल में फंसे युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह, वेब सीरीज Lukkhe में महिलाओं पर बोला आपत्तिजनक डायलॉग

हाल ही में रिलीज हुई Lukkhe वेब सीरिज इन दिनों चर्चा में बनी हुई है जिसमें युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का जनानी वाला डायलॉग की चर्चा हो रही है और FIR की मांग की जा रही है तो वहीं इसको लेकर पंजाब महिला आयोग ने संज्ञान में लिया है हालांकि अभी योगराज सिंह की ओर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

है तो जनानी ही... मुश्किल में फंसे युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह, वेब सीरीज Lukkhe में महिलाओं पर बोला आपत्तिजनक डायलॉग
X
( Image Source:  @GURDEEPKAHLON_-X )

ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर 8 मई को रिलीज हुई वेब सीरीज ‘Lukkhe’ इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह इसकी कहानी नहीं बल्कि इसमें इस्तेमाल किए गए कुछ कथित आपत्तिजनक डायलॉग हैं. इन डायलॉग्स को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है और अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह राशि खन्ना को कहे गए जनानी वाले डायलॉग के कारण मुश्किल में घिरते हुए नजर आ रहे हैं. इस मामले में पंजाब महिला आयोग ने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे क्लिप्स का संज्ञान लिया है. आयोग ने कहा है कि वे इस पूरे मामले की जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, चंडीगढ़ के अधिवक्ता उज्जवल भसीन ने इस मामले को लेकर SSP चंडीगढ़ को शिकायत दी है. शिकायत में उन्होंने वेब सीरीज के निर्माता, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि सीरीज में महिलाओं के प्रति बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जो स्वीकार्य नहीं है.

क्या जनानी वाले बयान पर योगराज सिंह के खिलाफ FIR दर्ज?

इस विवाद के केंद्र में अब पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह का नाम भी आ गया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने सीरीज में ऐसे डायलॉग बोले हैं जिन्हें लेकर आपत्ति जताई जा रही है. हालांकि इस पूरे मामले पर योगराज सिंह की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

‘Lukkhe’ वेब सीरीज की कहानी पंजाब के बैकग्राउंड पर आधारित है, जिसमें रैप कल्चर, ड्रग्स, अपराध और सामाजिक संघर्षों को दिखाया गया है. इस सीरीज से रैपर किंग ने एक्टिंग डेब्यू किया है. इसके अलावा राधिका खन्ना, पलक तिवारी, लक्षवीर सरन और शिवांकित सिंह परिहार जैसे कलाकार भी इसमें नजर आते हैं. हालांकि सीरीज को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है. कुछ दर्शकों ने इसकी कहानी और प्रस्तुति को लेकर तारीफ की है, वहीं कई लोगों ने पंजाब की नकारात्मक छवि दिखाने पर भी सवाल उठाए हैं.

अगला लेख