धनु राशि वाले वैभव सूर्यवंशी कितने हैं धनवान? 10 Points में समझें Vaibhav कुंडली में राजयोग कैसे
धनु राशि के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी कम उम्र में ही करोड़ों की कमाई करने वाले उभरते सितारे बन चुके हैं. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से मिली ₹1.10 करोड़ की सैलरी और प्रति मैच मिलने वाली फीस के कारण उनकी कुल कमाई तेजी से बढ़ रही है. आइए इस अर्टिकल में 10 Points में उनकी कुंडली को समझते हैं.
इन दिनों देशभर में IPL का क्रेज छाया हुआ है. इस बार एक 15 साल का नाम पूरे देश में सनसनी बना हुआ है- वैभव सूर्यवंशी. सिर्फ उम्र ही नहीं, उनका खेल भी हैरान करने वाला है. 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ना अब उनके लिए आम बात बनती जा रही है और यही वजह है कि उनका '15 कनेक्शन' इस सीजन में चर्चा का विषय बन गया है. मैदान पर उनकी आक्रामक बल्लेबाजी जितनी तेज है, उतनी ही तेजी से उनकी लोकप्रियता और कमाई भी बढ़ रही है. IPL के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी के लिए 15 नंबर लकी तौर पर देखा जा रहा है.
बात करें वैभव सूर्यवंशी के राशि की तो वह धनु राशि से आते हैं जिसके बाद यह सवाल उठ जाता है कि धनु राशि वाले वैभव सूर्यवंशी के पास कितना धन होगा और इस IPL में जब वे हर गेंद पर छक्के चौके की बारिश कर रहे हैं तो उन्हें कुल कितनी धनराशि मिलेगी? आइए इस अर्टिकल में वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ से लेकर One टू One डिटेल जानते हैं...
1. क्या वैभव का '15' लकी नंबर?
वैभव सूर्यवंशी जिनकी उम्र फिलहाल 15 साल बताई जाती है तो वहीं वह साल 2026 के IPL में गेंद पर आए दिन फिफ्टी जड़ देते हैं जिसके बाद 15 नंबर छा जाता है ऐसे तौर पर ये नंबर उनके 15 साल होने की वजह से जोड़ा जा रहा है.
2. 15 साल की उम्र में 'करोड़ों का खेल' - वैभव का IPL जैकपॉट
राजस्थान रॉयल्स का ये युवा सितारा सिर्फ बल्ले से नहीं, बैंक बैलेंस से भी धमाल मचा रहा है. 230 के स्ट्राइक रेट से रन बरसाने वाले वैभव सूर्यवंशी के लिए IPL 2026 किसी सपने से कम नहीं है. इतनी कम उम्र में करोड़ों की कमाई- ये कहानी अब सिर्फ टैलेंट नहीं, ब्रांड वैल्यू की भी है.
3. सैलरी + मैच फीस = डबल धमाका कमाई
- वैभव की कमाई का गेम सीधा है लेकिन असरदार ₹1.10 करोड़ की बेस सैलरी (राजस्थान रॉयल्स) ₹7.5 लाख प्रति मैच (BCCI फीस)
- अगर वो 14 लीग मैच खेलते हैं, तो-
- सिर्फ मैच फीस = ₹1.05 करोड़
- कुल कमाई = ₹2.15 करोड़ (प्लेऑफ से पहले ही)
- मतलब- पहले सीजन में ही अपनी कीमत लगभग डबल!
4. प्लेऑफ = हर मैच में लाखों का बोनस
कहानी यहीं खत्म नहीं होती… अगर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंचती है, तो हर अतिरिक्त मैच वैभव की कमाई में लाखों जोड़ देगा. फाइनल तक पहुंचते-पहुंचते ये रकम और भी भारी हो सकती है.
- हर रन = पैसा
- हर मैच = नई कमाई
5. ऑरेंज कैप की रेस - बड़ा इनाम, बड़ा नाम
वैभव सिर्फ रन नहीं बना रहे, बल्कि ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं.
अगर वो इसे जीतते हैं-
भारी कैश प्राइज
ब्रांड वैल्यू में बूस्ट
नेशनल स्टारडम पक्का
6. नेटवर्थ 3 करोड़ के करीब – 15 साल में गेम ओवर!
2026 की रिपोर्ट्स के मुताबिक-
कुल नेटवर्थ: ₹2.5 करोड़ – ₹3 करोड़
कमाई के मुख्य स्रोत:
IPL कॉन्ट्रैक्ट
BCCI अंडर-19 और डोमेस्टिक फीस
ब्रांड एंडोर्समेंट
गिफ्ट्स (जैसे Tata Curvv कार + सरकारी इनाम)
7. ज्योतिष भी दे रहा 'सुपरस्टार' का संकेत
वैभव की कुंडली भी उनके फॉर्म की तरह “हाई” चल रही है:
- राशि: धनु
- नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा
- मूलांक: 9
- मंगल + गुरु की ताकत
- नीच भंग राजयोग
- मतलब-नाम, पैसा और ग्लोबल पहचान- सब एक साथ!
8. 2027 बनेगा करियर का 'टर्निंग पॉइंट'
अंक ज्योतिष के हिसाब से:
- अभी सीखने और ग्रोथ का समय
- 2025–26 = बेस मजबूत
- 2027 = बड़ा ब्रेक
- व्यक्तिगत वर्ष 5 = फेम + पैसा + पहचान
9. जन्मतिथि विवाद – ट्रोल्स का टारगेट भी बने
वैभव की सफलता जितनी तेजी से बढ़ी, उतनी ही जल्दी विवाद भी जुड़ गया.
- पहले इंटरव्यू में जन्मतिथि: 27 सितंबर 2012
- आधिकारिक रिकॉर्ड: 27 मार्च 2011
- इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई. हालांकि उन्होंने इसे अपनी गलती बताते हुए साफ कर दिया.
9. 'रन मशीन' से 'मनी मशीन' बनने तक का सफर
वैभव सूर्यवंशी की कहानी सिर्फ क्रिकेट नहीं है. ये उस नई जनरेशन की कहानी है जहां-
टैलेंट + टाइमिंग = पैसा
परफॉर्मेंस = ब्रांड
IPL = लाइफ चेंजर.




