Begin typing your search...

कितनी है Sachin Tendulkar की नेटवर्थ और पेंशन, कैसे करते हैं कमाई? Ferrari से लेकर BMW तक, ऐसा है लग्जरी कारों का कलेक्शन

सचिन की ब्रांड वैल्यू और बिजनेस इनकम उन्हें आज भी देश के सबसे अमीर खिलाड़ियों में बनाए हुए है. सचिन को क्रिकेट से संन्यास लिए 13 साल बीत चुके हैं, लेकिन उनकी कमाई आज भी लगातार बढ़ रही है.

Sachin Tendulkar
X

Sachin Tendulkar

विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर4 Mins Read

Updated on: 24 April 2026 10:03 AM IST

Sachin Tendulkar Net Worth: क्रिकेट के भगवान और टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. सचिन के नाम क्रिकेट के कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड्स है जिनको आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है. 100 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले सचिन दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. वहीं क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वे हर साल करोड़ों की कमाई करते हैं. भले ही सचिन अब क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखते हों लेकिन आज भी वे करोड़ों फैंस के दिलों में बसे हैं.

मैदान से दूर होने के बावजूद सचिन की ब्रांड वैल्यू और बिजनेस इनकम उन्हें आज भी देश के सबसे अमीर खिलाड़ियों में बनाए हुए है. सचिन को क्रिकेट से संन्यास लिए 13 साल बीत चुके हैं, लेकिन उनकी कमाई आज भी लगातार बढ़ रही है.

कितनी मिलती है पेंशन?

सचिन तेंदुलकर सिर्फ अपने क्रिकेटिंग रिकॉर्ड्स के लिए ही नहीं, बल्कि कमाई के मामले में भी शीर्ष पर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में 100 शतक लगाने का ऐतिहासिक कारनामा किया, जो आज भी किसी खिलाड़ी के लिए सपना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक संन्यास के बाद भी उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से हर महीने 70 हजार रुपये पेंशन मिलती है.

कैसे होती है मोटी कमाई?

आज सचिन की आय का मुख्य स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस निवेश है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हर साल सिर्फ विज्ञापनों से ही करीब 20-22 करोड़ रुपये कमा लेते हैं. वर्तमान में वह Bank of Baroda, Havells, Spinny, Apollo Tyres और Luminous जैसे बड़े ब्रांड्स से जुड़े हुए हैं.

क्या थी 1995 की ऐतिहासिक डील?

साल 1995 में शादी के कुछ समय बाद सचिन ने WorldTel के साथ 30 करोड़ रुपये का पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट किया था. यह डील उस समय की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एंडोर्समेंट डील मानी गई, जिसने भारत में खेल मार्केटिंग की दिशा ही बदल दी.

कितनी है नेटवर्थ?

रिपोर्ट्स के अनुसार, सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति करीब 1472 करोड़ रुपये आंकी जाती है. उन्होंने कई स्टार्टअप्स और कंपनियों में निवेश किया है, जिससे उन्हें लगातार रिटर्न मिलता है. इसके अलावा, वह मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं, जहां वह मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं.

सचिन के ‘Tendulkar’s’ नाम से मुंबई और बेंगलुरु में रेस्टोरेंट भी हैं, जो उनकी कमाई का एक अहम हिस्सा हैं. रहने के लिए उनके पास मुंबई के बांद्रा इलाके में एक शानदार तीन मंजिला बंगला है. इसके अलावा मुंबई में करीब 8 करोड़ रुपये का एक फ्लैट और केरल में लगभग 78 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी भी बताई जाती है.

महंगी कारों का कलेक्शन

लग्जरी लाइफस्टाइल के शौकीन सचिन के पास कई महंगी गाड़ियां हैं. इनमें Ferrari 360 Modena, Nissan GT-R और BMW 750 शामिल हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है.

अगला लेख