मन की उलझनों से चाहिए मुक्ति? टैरो रीडर के ये 3 जादुई उपाय बदल देंगे आपका जीवन
हर समय दिमाग में चल रहे विचार और बेचैनी अगर आपकी शांति छीन रहे हैं, तो कुछ आसान आध्यात्मिक उपाय राहत दे सकते हैं. टैरो रीडर Khushi ने ऐसे 3 उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनाकर मन को शांत और सकारात्मक बनाया जा सकता है.
ऐसे पाएं मन की उलझनों से चाहिए मुक्ति
आज की तेज रफ्तार जिंदगी में ओवरथिंकिंग और एंग्जायटी कई लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी है. छोटी-छोटी बातें भी जब दिमाग में बार-बार घूमने लगती हैं, तो इंसान मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करने लगता है. इसका असर नींद, काम और रिश्तों तक पर पड़ता है.
प्रसिद्ध टैरो रीडर खुशी के अनुसार, कुछ आसान आध्यात्मिक उपाय मन को शांत करने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद कर सकते हैं. अगर आपके मन में भी हर समय बेचैनी और उलझन बनी रहती है, तो ये 3 उपाय आपके लिए राहत का जरिया बन सकते हैं.
1. नमक वाले पानी से करें ऊर्जा शुद्धिकरण
ज्योतिष और आध्यात्मिक मान्यताओं में नमक को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने वाला माना जाता है. जब मन ज्यादा परेशान हो, तो एक बर्तन में ठंडा पानी लें और उसमें थोड़ा सेंधा नमक या सी सॉल्ट मिलाएं. इस पानी से हाथ और पैर धोएं. ऐसा करते समय मन में महसूस करें कि आपकी सारी चिंता और भारीपन पानी के साथ दूर हो रहा है. माना जाता है कि यह उपाय आभामंडल को साफ करने और मानसिक हल्कापन महसूस कराने में मदद करता है.
2. एमेथिस्ट क्रिस्टल से पाएं दिमाग को शांति
बैंगनी रंग का एमेथिस्ट क्रिस्टल मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. जब भी घबराहट या बेचैनी महसूस हो, तो शांत जगह पर लेटकर इस क्रिस्टल को माथे पर रखें. आध्यात्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसकी ऊर्जा दिमाग को शांत करने और लगातार चल रहे विचारों को कम करने में मदद करती है. कुछ मिनट का यह अभ्यास आपको रिलैक्स महसूस करा सकता है.
3. ‘लिखें और छोड़ दें’ वाला उपाय
कई बार हम अपनी भावनाओं को अंदर दबाकर रखते हैं, जिससे तनाव और बढ़ जाता है. ऐसे में अपनी चिंता या डर को एक कागज पर लिखें. इसके बाद उस कागज को सुरक्षित तरीके से फाड़ दें या नष्ट कर दें. यह प्रक्रिया मन को यह संकेत देती है कि अब आप उस नकारात्मक भावना को छोड़ने के लिए तैयार हैं. आध्यात्मिक रूप से इसे मानसिक बोझ हल्का करने वाला उपाय माना जाता है.




