Begin typing your search...

इतनी भारी-भरकम गोल्ड चेन पहनकर बॉलिंग करते हैं Jofra Archer, कितनी होगी इसकी कीमत?

जोफ्रा आर्चर अक्सर सोने की चेन पहनकर मैदान में गेंदबाजी करते हुए दिखाई देते हैं. वहीं अब आर्चर की चेन की कीमत को लेकर एक फैंस @grok से सवाल पूछ रहे हैं.

jofra archer gold chain price
X

jofra archer

( Image Source:  X/ @rajasthanroyals, @varunx18 )

IPL 2026: क्रिकेट मैच के दौरान अक्सर खिलाड़ियों की उनकी खड़ी और मोटी-मोटी चेन को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं. आईपीएल 2026 के दौरान भी कई खिलाड़ी महंगी घड़ी और चेन गले में पहनकर खेल रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के गले में भी अक्सर मैच दौरान सोने की मोटी सी चेन देखने को मिलती है. कभी-कभी तो आर्चर 2-2 चेन पहनकर गेंदबाजी करने आ जाते हैं.

दूसरी तरफ फैंस हमेशा ये जानने के इच्छुक होते है कि जोफ्रा आर्चर ने जो गले में गोल्ड की चेन डाली हुई है उसको कीमत कितनी हो सकती है? जिसको लेकर एक यूजर्स ने grok से जोफ्रा आर्चर की सोने की चेन की कीमत पूछी. जिसका जवाब भी grok ने दिया.

कितनी है जोफ्रा की चेन की कीमत?

बीते दिन आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ. इस मैच में भी जोफ्रा आर्चर को सोने की मोटी चेन पहने हुए देखा गया था, जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा. इस मैच से जोफ्रा का एक फोटो लेकर @varunx18 नाम के यूजर ने @grok से सोने की चेन की कीमत को लेकर सवाल किया.

@grok ने इसका जवाब दिया कि "ये आज के आईपीएल मैच में जोफ्रा आर्चर की क्यूबा शैली की मोटी सोने की चेन है. सटीक वजन और कैरेट के बिना इसका सही-सही अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन इतनी भारी चेन (लगभग 18-22 कैरेट सोने की, संभवत 80-150 ग्राम) की खुदरा कीमत लगभग 8,000 से 25,000 अमेरिकी डॉलर होगी." यानी @grok के मुताबिक केकेआर के खिलाफ मैच में आर्चर ने जो सोने की चेन पहनी थी उसकी कीमत लगभग 7 लाख से 23 लाख रुपये तक हो सकती है.

KKR के खिलाफ कैसा रहा आर्चर का प्रदर्शन?

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जोफ्रा आर्चर का प्रदर्शन अच्छा रहा था. राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जोफ्रा ने 4 ओवर में 8.80 की इकॉनमी से 35 रन खर्च किए थे. इस दौरान जोफ्रा को एक सफलता भी मिली थी. अभी तक इस सीजन आर्चर का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है.

कितने मैच हार चुकी राजस्थान?

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अभी तक आईपीएल 2026 में 6 मुकाबले खेले हैं. जिसमें से टीम को 4 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है. केकेआर के खिलाफ राजस्थान को सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले रियान पराग की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. फिलहाल पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स तीसरे पायदान पर बनी हुई है.

आईपीएल
अगला लेख