Begin typing your search...

IPL 2026: 16 पॉइंट्स के साथ भी क्यों क्वालीफाई नहीं हुई RCB, अब क्या कहता है प्लेऑफ का समीकरण?

आरसीबी 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तो टॉप पर आई गई लेकिन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. दूसरी तरफ ऐसा ही हाल गुजरात टाइटंस का भी है गुजरात के पास भी 16 अंक है.

ipl 2026 rcb playoffs scenario
X

ipl 2026 rcb playoffs scenario

( Image Source:  X/@IPL )

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब प्लेऑफ की रेस काफी रोमांचक हो चली है. फिलहाल 2 टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस शामिल है. अभी भी 8 टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है, जिनमें से सबसे ज्यादा चांस 6 टीमों के पास है लेकिन अंत जाना 4 टीमों को ही है. बीते दिन आरसीबी ने केकेआर को 6 विकेट से हारकर 2 अंक हासिल किए. इसके साथ ही आरसीबी 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में तो टॉप पर आई गई लेकिन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई.

दूसरी तरफ ऐसा ही हाल गुजरात टाइटंस का भी है गुजरात के पास भी 16 अंक है लेकिन ये टीम भी अभी तक प्लेऑफ में नहीं पहुंची है. अब सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा, प्लेऑफ का क्या समीकरण बन रहा है? चलिए हम आपको इसके पीछे की पूरी कहानी समझाते हैं.

क्यों प्लेऑफ में नहीं पहुंची RCB?

फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 16 अंक के साथ आरसीबी पहले पायदान पर है, इसके अलावा गुजरात टाइटंस 16 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है क्योंकि आरसीबी का नेट रनरेट बेहतर है. दरअसल जो अभी समीकरण बनता हुआ दिख रहा है उसके हिसाब से 6 टीमों के पास 16 या उससे ज्यादा अंक हासिल करने का मौका है.

राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स. पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और खुद आरसीबी, गुजरात के पास 18-18 अंक हासिल करने का मौका है. जहां आरसीबी, गुजरात और हैदराबाद ने 12-12-12 मुकाबले खेल लिए हैं तो वहीं CSK, RR और PBKS ने 11-11-11 मैच खेले हैं. इस समीकरण के चलते ही अभी तक आरसीबी 16 अंक के साथ भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है.

कितने अंक तक पहुंच सकती है RCB?

आरसीबी के पास अभी 2 लीग मैच बचे हुए हैं. जिनमें से अगला मैच पंजाब किंग्स के साथ होने वाला है. इस मैच पर करोड़ों क्रिकेट फैंस क नजरें रहने वाली हैं क्योंकि आईपीएल 2025 फाइनल के बाद से ये दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला 17 मई को खेला जाएगा. इसके बाद आरसीबी अपना आखिरी मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलेगी. ऐसे में अगर रजत पाटीदार की आरसीबी इन दोनों मैच को जीत जाती है तो उसके पास 20 अंक तक पहुंचने का मौका होगा.

आईपीएल
अगला लेख