समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई का निधन हो गया है. अचानक भाई की मौत से अखिलेश यादव काफी दुखी दिखे. बता दें, प्रतीक उनके सगे नहीं बल्कि सौतेले भाई थे. मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे प्रतीक. अखिलेश और प्रतीक का रिश्ता भी काफी अच्छा बताया जाता है.