Cannes 2026 में Tara Sutaia का डेब्यू, विंटेज हॉलीवुड लुक से रेड कार्पेट पर बटोरी सुर्खियां
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में तारा सुतारिया ने अपने डेब्यू को बेहद खास बना दिया. विंटेज हॉलीवुड से प्रेरित उनके दोनों लुक्स ने सोशल मीडिया और फैशन जगत में खूब सुर्खियां बटोरीं.
फ्रेंच रिवेरा यानी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार भारतीय सुंदरियों ने धूम मचा दी. एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने अपनी शानदार उपस्थिति से पूरे फेस्टिवल में ग्लैमर, ड्रामा और पुरानी हॉलीवुड स्टाइल का खूबसूरत मेल दिखाया. एक्ट्रेस के विंटेज फैशन को आधुनिक टच देते हुए रेड कार्पेट पर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. तारा सुतारिया कान्स 2026 में पहली बार शामिल हो रही थी और उन्होंने अपनी शुरुआत बहुत खास तरीके से की. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पहले दिन की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं.
कैप्शन में तारा ने लिखा, 'कान्स फिल्म फेस्टिवल में इनवाइटेड होकर और रेड सी फिल्म फाउंडेशन के 'वुमन इन सिनेमा' गाला में सम्मानित होकर मैं बेहद खुश हूं. कल शाम एक बड़ा पल होगा! जुड़े रहिए... तब तक, पहले दिन के कुछ पल...' तारा का यह पहला लुक पुरानी हॉलीवुड की याद दिलाने वाला था. उन्होंने हेल्सा ब्रांड का एक शानदार काला और सफेद मोनोक्रोम गाउन पहना. यह स्ट्रैपलेस गाउन था, जिसमें ऊपरी हिस्सा (बॉडिस) कॉर्सेट स्टाइल का बना था. वाइट नेकलाइन ने इसे और भी सुंदर बना दिया था. कमर से नीचे यह गाउन एक बड़े और फुल मिडी स्कर्ट में बदल जाता था, जो 1950 के दशक की क्लासिक स्टाइल को जीवंत कर रहा था.
स्कर्ट के किनारे झांकती सफेद लेस ने पूरे लुक को बहुत नाजुक और रोमांटिक टच दे दिया. तारा ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया था और साइड में पार्टिंग की थी. मेकअप काफी नेचुरल और एलिगेंट था. मैट फिनिश का बेस, घनी और खूबसूरत पलकें, और न्यूड-ब्राउन लिपस्टिक. उन्होंने गोल्ड कलर की पर्ल-ड्रॉप इयररिंग्स पहनीं, जो लुक को काफी रॉयल बना रही थी. पैरों में पॉइंटेड-टो ब्लैक पंप्स और आंखों पर स्टाइलिश कैट-आई सनग्लासेस ने पूरा आउटफिट परफेक्ट बना दिया.
तारा का दूसरा लुक- ऑल ब्लैक पावरफुल स्टाइल
पहले लुक के बाद तारा ने अपना दूसरा अवतार भी कमाल का दिखाया. इस बार उन्होंने रिया कोस्टा द्वारा डिज़ाइन किया ऑल-ब्लैक आउटफिट चुना. यह ऑफ-शोल्डर ड्रेस शरीर से चिपकने वाली थी, जिसमें ऊपरी हिस्सा फिर से कॉर्सेट स्टाइल का था. जिसने तारा को एक बहुत अट्रैक्टिव और बोल्ड सिल्हूट दिया. इस लुक को तारा ने जिमी चू की स्लीक ब्लैक पॉइंटेड हील्स के साथ कंप्लीट किया. कान में शनेल की विंटेज ईयररिंग्स ने मोनोक्रोम लुक को और भी महंगा और क्लासिक बना दिया. उन्होंने सेंट लॉरेंट के बोल्ड ब्लैक सनग्लासेस लगाए, जो पूरे आउटफिट को एक तीखा और रेट्रो टच दे रहे थे. बालों को सॉफ्ट साइड-स्वेप्ट स्टाइल में रखा गया था और मेकअप भी काफी अंडरस्टेटेड था, जिससे ओल्ड-हॉलीवुड की एलिगेंट वाइब पूरी तरह उभरकर आई.




