Cannes 2026: देसी स्टाइल में छाया Alia Bhatt का ग्लैमर, बिंदी और नोज़पिन में वायरल लुक
कान्स 2026 में आलिया भट्ट का ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. बेज साड़ी, नोज पिन और खास छाते के साथ उन्होंने भारतीय संस्कृति की खूबसूरत झलक पेश की.
Cannes 2026: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने साल 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना पहला कदम रखते ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. अपनी खूबसूरत हाजिरी और स्टाइलिश लुक के साथ उन्होंने वहां ग्लैमर की बरसात कर दी. लगता है कि आलिया की एलिगेंस और क्लास का सिलसिला अब किसी भी तरह रुकने वाला नहीं है. कान्स के दूसरे दिन आलिया ने पूरी तरह भारतीय अंदाज में अपनी छवि पेश की. उन्होंने बेज रंग की खूबसूरत साड़ी चुनी, जो काफी साधारण लेकिन बेहद आकर्षक लग रही थी. इस साड़ी को उन्होंने पारंपरिक एक्सेसरीज से और भी खास बना दिया.
देसी जलवा
माथे पर बिंदी, नाक में नोज पिन और हाथ में फूल इन छोटी-छोटी चीजों ने उनके लुक को पूरा देसी टच दे दिया. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि आलिया ने अपने आउटफिट के साथ मैच करते हुए एक कस्टमाइज्ड छाता भी साथ रखा. जब वह इवेंट प्लेस की ओर जा रही थीं, तो यह छाता उनके हाथ में देखकर सबकी नजरें वहीं अटक गईं. यह छोटा सा डिटेल उनके ट्रेडिशनल लुक को और भी यादगार बना गया. भारत पवेलियन के ओपनिंग सेरेमनी के लिए आलिया इस खास लुक में पहुंची थी. वहां उन्होंने फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर के साथ भी पोज दिए. इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि आलिया न सिर्फ फैशन में, बल्कि कॉन्फिडेंस और ग्रेस के मामले में भी कान्स की रेड कार्पेट पर छा गई हैं.
आलिया का ग्लैमर लुक
आलिया का यह लुक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. लोग उनके देसी ग्लैमर की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आलिया ने साबित कर दिया कि आप चाहे कितनी भी बड़ी इंटरनेशनल स्टेज हो, अपनी जड़ों और भारतीय परंपरा को कभी नहीं भूलना चाहिए. साड़ी, बिंदी, नोज पिन और छाते का यह कॉम्बिनेशन आलिया भट्ट को बेहद खूबसूरत और सांस्कृतिक रूप से गर्वित दिखा रहा था. कान्स 2026 में उनका यह लुक निश्चित रूप से लंबे समय तक चर्चा में रहेगा. आलिया भट्ट एक बार फिर साबित कर रही हैं कि वे हर जगह अपनी चमक बिखेरने में माहिर हैं चाहे वो बॉलीवुड हो या इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल.




