Cannes 2026: 5 साल में तैयार हुई उर्वशी की ड्रेस, फाल्कन हेडपीस ने खींचा ध्यान, पूरे लुक के लिए खर्च किए 1491 करोड़
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में उर्वशी रौतेला अपने बेहद महंगे और ग्लैमरस लुक को लेकर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका पूरा रेड कार्पेट लुक करीब 155.87 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1,491 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है.
कान्स में उर्वशी ने पहना 1491 करोड़ का आउटफिट
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में उर्वशी रौतेला ने अपने बेहद शाही और ग्लैमरस अंदाज से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. रेड कार्पेट पर उनका एंट्री लुक किसी हॉलीवुड फैंटेसी क्वीन से कम नहीं लग रहा था. चमचमाते क्रिस्टल गाउन, यूनिक फाल्कन हेडपीस और लग्जरी एक्सेसरीज ने उनके पूरे स्टाइल को ग्रैंड बना दिया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके इस पूरे लुक की कीमत करीब 1491 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इतना ही नहीं, उर्वशी की खास ड्रेस को तैयार करने में लगभग 5 साल का समय लगा. वहीं उनका फाल्कन इंस्पायर्ड हेडपीस सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, जिसे तैयार करने में करीब 8 महीने लगे.
उर्वशी ने कान्स में पहना 1,491 करोड़ का आउटफिट
उर्वशी ने इस खास मौके पर वियतनाम की मशहूर couture label JoliPoli Couture के साथ मिलकर तैयार किया गया खास गाउन पहना. यह गाउन किसी फैंटेसी फिल्म के कॉस्ट्यूम जैसा नजर आ रहा था. पूरे आउटफिट पर हजारों चमकदार क्रिस्टल लगाए गए थे, जो कैमरे की फ्लैश लाइट में हीरे जैसी चमक दे रहे थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गाउन को तैयार करने में करीब 5 साल का समय लगा. इसकी डिजाइन ऐसी बनाई गई थी कि हर एंगल से लाइट रिफ्लेक्ट होकर आउटफिट को “लिक्विड लग्जरी” जैसा लुक दे.
ये भी पढ़ें :ब्लैक पिनस्ट्राइप सूट में छाईं Tara Sutaria, कपड़ों से लेकर बैग तक की कीमत है लाखों में
फाल्कन हेडपीस ने खींचा ध्यान
उर्वशी के पूरे लुक का सबसे खास हिस्सा उनका फाल्कन इंस्पायर्ड हेडपीस था. यह हेडपीस शक्ति, कॉन्फिडेंस और रॉयल स्टाइल को दिखाने के लिए डिजाइन किया गया था. इसमें क्रिस्टल वर्क और मेटल फ्रेम का बेहद बारीक काम किया गया था. बताया जा रहा है कि इसे बनाने में लगभग 8 महीने लगे. यह हेडपीस उनके पूरे लुक को किसी रॉयल फैशन शो जैसा बना रहा था.
कैसा था मेकअप?
उर्वशी का मेकअप भी उनके आउटफिट की तरह बेहद हाई-ग्लैम रखा गया था. चेहरे पर ग्लोइंग फिनिश और चमकदार मेकअप ने उनके पूरे लुक को और ज्यादा रिच बना दिया. उनकी स्टाइलिंग इस तरह की गई थी कि पूरा आउटफिट हाई-ज्वेलरी इफेक्ट देता नजर आए. रेड कार्पेट पर उनका हर पोज कैमरों में अलग चमक पैदा कर रहा था.
लग्जरी बैग्स ने बढ़ाया रॉयल टच
उर्वशी ने अपने लुक के साथ दो खास डिज़ाइनर मिनोडियर बैग भी कैरी किए. इनमें Judith Leiber का क्रिस्टल बैग शामिल था, जो दुनियाभर में लग्जरी इवनिंग्स बैग्स के लिए मशहूर है. इसके अलावा उन्होंने कैरोसेल इंस्पायर्ड बैग भी लिया, जिसमें घोड़े की डिजाइन और रंग-बिरंगे क्रिस्टल का खूबसूरत काम किया गया था.




