ब्लैक पिनस्ट्राइप सूट में छाईं Tara Sutaria, कपड़ों से लेकर बैग तक की कीमत है लाखों में
मुंबई एयरपोर्ट पर जैसे ही तारा नजर आईं, हर किसी की निगाहें उनके एलिगेंट और क्लासी अंदाज पर टिक गईं. ब्लैक पिनस्ट्राइप आउटफिट, मिनिमल मेकअप और कॉन्फिडेंट वॉक में तारा का पूरा लुक किसी इंटरनेशनल फैशन शो से कम नहीं लग रहा था.
तारा सुतारिया का लाखों का आउटफिट और 4 लाख का बैग
कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुईं तारा सुतारिया ने मुंबई एयरपोर्ट पर अपने स्टाइलिश अंदाज से हर किसी का ध्यान खींच लिया. ब्लैक पिनस्ट्राइप सूट, क्लासी सनग्लासेस और कॉन्फिडेंट वॉक में तारा किसी हॉलीवुड फैशन आइकन से कम नहीं लग रही थीं. उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट, पावरफुल और सुपर ग्लैमरस नजर आया.
तारा ने अपने एयरपोर्ट फैशन को लग्जरी टच देते हुए लाखों रुपये के डिजाइनर कपड़े, डियोर बैग और स्टाइलिश हील्स कैरी कीं. खास बात यह रही कि उन्होंने मिनिमल मेकअप और सिंपल हेयरस्टाइल के साथ भी अपने लुक को बेहद रॉयल बनाए रखा. एक बार फिर तारा सुतारिया ने साबित कर दिया कि फैशन और ग्रेस के मामले में उनका जवाब नहीं.
127,719 लाख के आउटफिट पहने आईं नजर
तारा सुतारिया ने एयरपोर्ट लुक के लिए ब्लैक पिनस्ट्राइप को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें ओवरसाइज ब्लेज़र और बैगी पैंट्स थीं. इसके साथ उन्होंने व्हाइट जॉर्जेट केप टॉप कैरी किया, जिसने उनके पूरे लुक को सॉफ्ट और फेमिनिन टच दिया. उनका यह आउटफिट बेहद मॉडर्न और बॉसी वाइब दे रहा था. इस पूरे आउटफिट की कीमत लाखों में है, जिसमें ब्लेज़र करीब ₹65,789 हजार, पैंट्स लगभग ₹37,553 हजार और टॉप करीब ₹24,377 हजार है. तारा ने जिस तरह इस हाई-फैशन आउटफिट को कैरी किया, वह उनके स्टाइल सेंस को और भी खास बना रहा था.
मिनिमल मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती
तारा ने अपने मेकअप को बेहद सटल और ग्लोइंग रखा. न्यूड बेस, सॉफ्ट लिप शेड और हल्के आई मेकअप के साथ उन्होंने नैचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट की. एयरपोर्ट लुक होने के बावजूद उनका चेहरा काफी फ्रेश और ग्लैमरस लग रहा था. उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस के जरिए अपने लुक में एक स्टाइलिश टच भी एड किया.
हेयरस्टाइल ने लुक को बनाया और एलिगेंट
तारा ने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ पीछे की ओर क्लीन तरीके से बांधा हुआ था. उन्होंने गोल्डन हेयर क्लॉ का इस्तेमाल किया, जो सिंपल होने के बावजूद काफी ट्रेंडी लग रहा था. यह हेयरस्टाइल उनके फॉर्मल आउटफिट के साथ पूरी तरह मैच कर रहा था और उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार रहा था.
महंगे बैग और हील्स ने खींचा ध्यान
तारा ने अपने लुक को लग्जरी एक्सेसरीज के साथ पूरा किया. उनके हाथ में ब्लैक मिनी लेडी डियोर बैग नजर आया, जिसने पूरे आउटफिट की रॉयल फील बढ़ा दी. इस बैग की कीमत तकरीब 4 लाख है. वहीं ब्लैक लेदर म्यूल्स ने उनके एयरपोर्ट फैशन को और भी स्टाइलिश बना दिया. एक बार फिर तारा सुतारिया ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ शानदार एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल डीवाज में से एक हैं.




